Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra Live: ”भारत जोड़ो यात्रा”, काग्रेस नेता राहुल गांधी बरौत पहुंचे
Bharat Jodo Yatra Live Updates, 4 January 2023: कांग्रेस पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण मंगलवार से शुरू हो चुका है. गाजियाबाद के लोनी से उत्तर प्रदेश में प्रवेश करने वाली इस यात्रा का आज दूसरा दिन है. यात्रा आज बागपत के मांवीकला से सुबह 6 बजे से शुरू हो चुकी है.
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक
गाजियाबाद में भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी की सुरक्षा में चूक. Z प्लस श्रेणी की सुरक्षा में CRPF ने लापरवाही बरती। राहुल गांधी ने यात्रा से दिल्ली की वापसी थी. रूट में बदलाव की जानकारी दिल्ली पहुंचने पर भेजी गई. रुट में बदलाव के 11 मिनट के बाद जानकार भेजी गई.
“यूपी में काबा” गाने वाली नेहा सिंह राठौर ”भारत जोड़ो यात्रा” में पहुंची
“यूपी में काबा” “बिहार में काबा” गाने वाली प्रख्यात लोकगायिका नेहा सिंह राठौर भारत जोड़ो यात्रा में पहुंची हैं. नेहा कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मुलाकात करेंगी.
भारत जोड़ो यात्रा को किसानों का समर्थन
भारत जोड़ो यात्रा को किसानों का मिला समर्थन, बोले, कांग्रेस ने किसानों लिए किया काम देश के कन्याकुमारी से 7 सितंबर को शुरू होने वाली कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रालोद समर्थन कर चुकीं है. मगर, बुधवार को बागपत में भाकियू ने भी समर्थन का ऐलान किया. भाकियू नेताओं ने यात्रा में साथ रहने का कारण बताया. बोले, कांग्रेस ने किसानों के लिए काफी काम किए हैं, इसलिए वे उनके साथ यात्रा में जुड़ रहे हैं. इसके अतिरिक्त यात्रा का जगह-जगह भाकियू नेता द्वारा स्वागत भी किया गया. हालांकि, किसानों के दूसरे संगठन भाकियू भानू गुट ने भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए