Bharat Bandh In UP : यूपी में विपक्षी नेताओं को पुलिस ने किया नजरबंद तो बिफरे प्रियंका-अखिलेश, सीएम योगी ने भी चेताया
Bharat Bandh in UP LIVE: केंद्र की मोदी सरकार (Modi Sarkar) के कृषि कानूनों के खिलाफ जारी आंदोलन के तहत आज किसानों का भारत बंद है. कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पुलिस हमारे कई नेताओं को नजरबंद कर दिया है. वहीं अखिलेश यादव की पार्टी ने योगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल कर दिया है. लखनऊ के 65 रास्तों पर भारतीय किसान यूनियन का विरोध प्रदर्शन होगा. सुबह 11 बजे से 3 बजे तक आंदोलनकारी किसान जुटेंगे. प्रयागराज में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ट्रेनें रोक दी हैं. ट्रैक पर ट्रेन के आगे बैठे कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारे लगा रहे हैं. उत्तर प्रदेश में भारत बंद के हर अपडेट के लिए बने रहें Prabhat khabar के साथ.
मिला-जुला असर
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आहूत भारत बंद का मंगलवार को उत्तर प्रदेश में मिला-जुला असर दिखा. भारत बंद का विभिन्न विपक्षी राजनीतिक दल समर्थन कर रहे हैं. प्रशासन किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है. राज्य की राजधानी लखनऊ में बंद का कोई खास असर नहीं दिख रहा है
लखनऊ की सड़कों पर उतरे किसान
भारत बंद के दौरान राजधानी लखनऊ की सड़कों पर उतरे किसान. गाड़ियों में भर-भर कर लखनऊ पहुंच रहे किसान. आज भारत बंद के कारण पूरे यूपी में बंदी है.
ट्रेन रोका गया
यूपी में प्रयागराज के अब सपा कार्यकर्ताओं ने मैल्हौर में ट्रेन को रोक दिया है. एमएलसी राजेश यादव के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने ट्रेन को रोक दिया है. भारत बंद को देखते हु सपा कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे यूपी में बंद का ऐलान किया गया है.
स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधा
अमेठी से सांसद स्मृति ईरानी ने विपक्ष पर निशाना साधा है. ईरानी ने कहा कि बौखलाया हुआ विपक्ष जो वोट के माध्यम से जनता का समर्थन प्राप्त नहीं कर पाया, वो आज कानून-व्यवस्था को भंग करने पर उतारू हो चुका है ताकि वो अपनी राजनीति चमका सके. कहीं न कहीं राजनीतिक दखल है कि अराजकता फैले.
कुमार विश्वास आज किसान आंदोलन के समर्थन में दिनभर उपवास करेंगे
भारत बंद के समर्थन में अब कवि और राजनेता कुमार विश्वास भी उतर गए हैं. कुमार विश्वास आज किसान आंदोलन के समर्थन में दिनभर उपवास करेंगे. कुमार विश्वास ने ये ऐलान ट्विटर पर किया है. कुमार आज सरकार के कृषि कानून के खिलाफ किसानों के समर्थन में यह उपवास करेंगे.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए