ePaper

UP: निकाय चुनाव के पोलिंग बूथ पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे वोटर, 100 मीटर की परिधि में पाबंदी, जानें नियम

Updated at : 06 Dec 2022 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
UP: निकाय चुनाव के पोलिंग बूथ पर मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे वोटर, 100 मीटर की परिधि में पाबंदी, जानें नियम

Bareilly Nagar Nikay Chunav 2022: चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. इसमें मतदान के दिन बूथ पर प्रत्याशी, अभिकर्ता और मतादताओं के मोबाइल पर पाबंदी रहेगी. इसके साथ ही तरल पदार्थ पर भी रोक है.

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव 2022 का ऐलान 10 दिसंबर तक होने की उम्मीद है. जिसके चलते पुलिस-प्रशासन चुनाव को शांति से संपन्न कराने की कोशिश में जुटा हैं. चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव को लेकर दिशा निर्देश भी जारी किए हैं. इसमें मतदान के दिन बूथ पर प्रत्याशी, अभिकर्ता और मतादताओं के मोबाइल पर पाबंदी रहेगी. इसके साथ ही तरल पदार्थ पर भी रोक है.

मतदान बूथ के 100 मीटर परिधि में कोई भी मोबाइल नहीं जा सकेगा.मगर, चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को मोबाइल ले जाने की छूट दी गई है.इसके साथ ही बूथ तक पोलिंग पार्टी को पहुंचाने और लाने के लिए अच्छे वाहनों की व्यवस्था के निर्देश हैं.

नगर निगम के 1183 बूथों पर मतदान

पिछली बार जिले में मतदान के लिए 1090 बूथ बनाए गए थे.मगर, बार तीन नगर पालिकाओं के परिसीन बदलने के बाद मतदाताओं की संख्या बढ़ी है.मतदाताओं की संख्या बढ़ने के साथ ही पोलिंग बूथ भी बढ़ाए गए हैं. इस बार 1183 बूथों पर मतदान होगा. यह बूथ 338 पोलिंग स्टेशनों पर होंगे.मतदान के लिए 11 पोलिंग स्टेशन भी बढे हैं.

नगर निगम के 640 बूथों पर ईवीएम से डालेंगे वोट

नगर निगम में 80 वार्ड हैं. इनमें मतदान केंद्रों की संख्या 163 हैं, जिसमें 640 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं.इन पोलिंग बूथ में ईवीएम से मतदान कराया जाएगा. ईवीएम से मतदान कराने के लिए फर्स्ट लेवल चेकिंग की जा रही है.नगर पालिका और नगर पंचायत में पोस्टल बैलेट से मतदान होगा.

नगर निकायों में यह हैं मतदाता

  • बरेली नगर निगम : 832948

  • नगर पालिका नवाबगंज : 39744

  • नगर पालिका बहेड़ी : 59908

  • नगर पालिका फरीदपुर : 70849

  • नगर पालिका आंवला : 59855

Also Read: UP Nikay Chunav: बरेली की 15 नगर पंचायत और 2 नगर पालिका अनारक्षित, आंवला-नवाबगंज महिलाओं के हवाले
नगर पंचायत में यह हैं मतदाता

  • ठिरिया निजावत खां : 21154

  • रिठौरा : 13431

  • धौराटांडा : 19701

  • मीरगंज : 19601

  • फतेहगंज पश्चिमी : 24169

  • शाही : 12988

  • शीशगढ़ : 20553

  • सेंथल : 13865

  • फरीदपुर (बहेड़ी) : 6526

  • रिछा : 17337

  • देवरनिया : 19364

  • शेरगढ़ : 14080

  • फतेहगंज पूर्वी : 10781

  • बिशारतगंज : 13540

  • सिरौली : 20246

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola