बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन की ब्याज दर में किया बदलाव, मात्र 7.20% ब्याज पर मिलेगा कर्ज

बजाज हाउसिंग फाइनेंस होम लोन पात्रता के आधार पर 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का लोन 30 साल तक की पुनर्भुगतान अवधि के लिए देने की पेशकश कर रहा है. साथ ही, उधारकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन सुविधा, कम से कम डॉक्युमेंटेशन और डोरस्टेप पिक-अप सेवा के साथ बिना परेशानी वाली प्रोसेसिंग से भी फ़ायदा होगा.
Kanpur News: बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने अपने प्रोडक्ट्स के लिए ब्याज दर में बदलाव की घोषणा की है. वेतनभोगी और पेशेवर आवेदकों के लिए एचएफसी के होम लोन की ब्याज दरें अब 7.20 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होंगी. कंपनी का दावा है कि यह बाजार में उपलब्ध सबसे कम दरों में से एक है.
कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, यह लोन लेने वाला व्यक्ति 1 लाख रुपये की मात्र 679 से शुरू होने वाली ईएमआई देगा. बजाज हाउसिंग फाइनेंस बाहरी बेंचमार्क से जुड़े होम लोन की पेशकश करने वाले पहले एचएफसी में से एक था. अपनी पहले की इंडस्ट्री-फर्स्ट पेशकश का विस्तार करते हुए कंपनी ने रेपो दर से जुड़े होम लोन के लिए अपनी ब्याज दर को संशोधित कर 7.30 फीसदी प्रतिवर्ष कर दिया है.
कंपनी के मुताबिक, बजाज हाउसिंग फाइनेंस होम लोन पात्रता के आधार पर 5 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा का लोन 30 साल तक की पुनर्भुगतान अवधि के लिए देने की पेशकश कर रहा है. साथ ही, उधारकर्ताओं को ऑनलाइन आवेदन सुविधा, कम से कम डॉक्युमेंटेशन और डोरस्टेप पिक-अप सेवा के साथ बिना परेशानी वाली प्रोसेसिंग से भी फ़ायदा होगा. मौजूदा होम लोन वाले ग्राहक भी होम लोन बैलेंस ट्रांसफर सुविधा का लाभ उठाकर कंपनी के होम लोन ऑफर का ज्यादा से ज्यादा लाभ उठा सकते हैं.
उधार लेने वाला शख्स अपने होम लोन की शेष राशि बजाज हाउसिंग फाइनेंस को 7.35 प्रतिशत प्रति वर्ष से शुरू होने वाली ब्याज दरों पर ट्रांसफर कर सकते हैं. अपने होम लोन को ट्रांसफर करवाते समय उधार लेने वाले के पास पात्रता के आधार पर 1 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा के टॉप-अप लोन का लाभ उठाने का विकल्प भी मिलता है. यह राशि बिना किसी एंड-यूज़ प्रतिबंध के आती है. इसका अर्थ यह है कि आप अपनी जरूरत के अनुसार इसे खर्च करने का विकल्प चुन सकते हैं.
रिपोर्ट : आयुष तिवारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




