अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पूरा हुआ है या नहीं? मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष का आया बड़ा बयान
22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के भव्य आयोजन की तैयारी हो रही है. इस बीच विपक्ष की ओर से कहा जा रहा है कि अधूरे बने मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है. इन आरोपों के बीच राम मंदिर निर्माण को लेकर मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है.
Ayodhya Ram Mandir: लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले अयोध्या में राम मंदिर का भव्य उद्घाटन होने वाला है. 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जा रहा है. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास ने समारोह में 7,000 से अधिक लोगों को आमंत्रित किया है. पूरे देश में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है. इस बीच उद्घाटन को यह भी कहा जा रहा है कि मंदिर पूरा नहीं बना है… अधूरे बने मंदिर में रामलला का उद्घाटन हो रहा है. प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के पूरा होने के विवाद पर अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है.
क्यों उठ रहा है प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल
22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर विपक्ष लगातार बयान दे रहा है. विपक्ष का तर्क शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद और निश्चलानंद सरस्वती के बयानों के बाद आए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शंकराचार्यों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आपत्ति दर्ज की थी. हालांकि बाद में दोनों शंकराचार्यों ने यह साफ कर दिया कि वो कार्यक्रम का विरोध नहीं कर रहे, लेकिन इसके बाद भी विपक्ष की ओर से इस बात को लगातार मुद्दा बनाया जा रहा है. इसी कड़ी में बीते दिनों राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा था कि राम मंदिर के उद्घाटन में कुछ भी शास्त्रों के विपरीत नहीं हो रहा है. सब कुछ शास्त्रों को अनुकूल है.
मंदिर तो बन गया है- नृपेंद्र मिश्रा
प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर के पूरा होने के विवाद पर अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा है कि मंदिर तो बन गया है. उन्होंने कहा कि गर्भगृह का काम पूरा हो चुका है. पहली मंजिल भी लगभग बन गई है, उसमें राम दरबार होगा. दूसरी मंजिल सिर्फ अनुष्ठान के लिए है, जहां विभिन्न प्रकार के यज्ञ और अनुष्ठान होंगे. गौरतलब है कि विपक्ष की ओर से शंकराचार्यों के बयानों का हवाला देते हुए कहा जा रहा है कि मंदिर का निर्माण अधूरा है इसलिए अभी प्राण प्रतिष्ठा करना गलत होगा. इसी का अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने जवाब दिया है.
#WATCH | Delhi | On the controversy around the completion of the Ram Temple ahead of the pranpratishtha ceremony, Ayodhya Ram Temple Construction Committee Chairman, Nripendra Mishra says, "Mandir toh ban gaya hai. The temple of Ramlalla will have 'garbhagriha', five mandaps and… pic.twitter.com/ZpII8qqAbT
— ANI (@ANI) January 17, 2024
22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कितना सही?
22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर विपक्ष के आरोपों के बीच ज्योतिषाचार्य गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ का कहना है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में कुछ भी गलत नहीं है. उन्होंने बताया है कि प्राण प्रतिष्ठा दो प्रकार से होती है… पहला जब मंदिर पूरी तरह बन जाए और दूसरा जब मंदिर का निर्माण जारी हो. द्रविड़ ने बताया कि मंदिर के पूर्ण बन जाने के बाद जब प्राण प्रतिष्ठा होती है तो मंदिर के ऊपर कलश स्थापित की जाती है. उन्होंने कहा कि अगर मंदिर निर्माणाधीन है तब भी प्राण प्रतिष्ठा हो सकती है, लेकिन कलश की स्थापना तह होगी जब मंदिर पूर्ण बन जाए.
आचार्य सत्येंद्र दास ने कही यह बात
वहीं, अधूरे मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा विवाद पर राम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास का कहना है कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा शास्त्र के अनुकूल ही हो रहा है. उन्होंने कहा कि जितने भाग में रामलला को स्थापित करना है उतना भाग बन गया है. गर्भगृह बन गया है, पहली मंजिल भी तैयार है. सिंहासन बन गया है, उनका भवन बन गया है, दरवाजे भी लग गये हैं. ऐसे में यह सोचना कि गलत है कि मंदिर अधूरा है. गौरतलब है कि मीडिया में यह खबर आ रही थी कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में चारों पीठ के शंकराचार्य शामिल नहीं होंगे. हालांकि उनमें से दो शंकराचार्यों ने सोशल मीडिया पर लेटर जारी करके इस आयोजन को अपना समर्थन दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










