ePaper

खबर पढ़कर 'टूटी नींद', AMU इंतजामिया प्रशासन ने यूनिवर्सिटी सर्किल से उतरवाए फटे हुए तीनों तिरंगे

Updated at : 07 Oct 2022 3:22 PM (IST)
विज्ञापन
खबर पढ़कर 'टूटी नींद', AMU इंतजामिया प्रशासन ने यूनिवर्सिटी सर्किल से उतरवाए फटे हुए तीनों तिरंगे

फटे हुए तरंगे की खबर जैसे ही प्रभात खबर पर चली एएमयू इंतजामिया ने जल्दी-जल्दी यूनिवर्सिटी सर्किल से तीनों फटे हुए तिरंगे हटवाए. यूनिवर्सिटी सर्कल से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाली ठंडी सड़क पर प्रभात खबर ने पिछले महीने दो बार फटे हुए तिरंगे फहरने की खबर प्रकाशित की थी.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ के एएमयू यूनिवर्सिटी सर्किल में तीन पोल पर तीन फटे तिरंगे फहरने की खबर प्रकाशि‍त होने के कुछ देर बाद ही एएमयू इंतजामिया के प्रशासन की नींद टूट गई. उन्‍होंने आनन- फानन में तीनों पोल से तीनों फटे हुए तिरंगे उतरवा लिए हैं.

पहले भी हो चुका है ऐसा

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के निकट स्थित यूनिवर्सिटी सर्किल है. यूनिवर्सिटी सर्कल में 3 पोल पर 3 तिरंगे लगे हुए हैं. एक पोल पर तिरंगा फटा हुआ फहर रहा था. दो अन्य तिरंगे फटे हुए हालात में पोल में फंसे हुए थे. फटे हुए तरंगे की खबर जैसे ही प्रभात खबर पर चली एएमयू इंतजामिया ने जल्दी-जल्दी यूनिवर्सिटी सर्किल से तीनों फटे हुए तिरंगे हटवाए. यूनिवर्सिटी सर्कल से कलेक्ट्रेट की ओर जाने वाली ठंडी सड़क पर प्रभात खबर ने पिछले महीने 2 बार फटे हुए तिरंगे फहरने की खबर प्रकाशित की थी, जिसके बाद प्रशासन की नींद खुली थी और फटे तिरंगे ससम्मान उतरवाए थे.

क्या है सजा का प्रावधान?

राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण अधिनियम 1987, 2003 में संशोधित के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय झंडे तथा भारतीय संविधान का अपमान कोई भी व्यक्ति जो किसी सार्वजनिक स्थान पर या किसी भी ऐसे स्थान पर सार्वजनिक रूप से भारतीय राष्ट्रीय झंडे या भारत के संविधान या उसके किसी भाग को जलाता है, विकृत करता है, विरूपित करता है, दूषित करता है, कुरूपित करता है, नष्ट करता है, कुचलता है या अन्यथा उसके प्रति अनादर प्रकट करता है या (मौखिक या लिखित शब्दों में, या कृत्यों द्वारा) अपमान करता है तो उसे 3 वर्ष तक के कारावास से, या जुर्माने से, या दोनों से दंडित किया जाएगा.

Also Read: Prabhat Khabar Exclusive: अलीगढ़ के AMU सर्किल पर खुलेआम हो रहा तिरंगे का अपमान, प्रशासन को नहीं खबर

रिपोर्ट : चमन शर्मा

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola