UP Election: सपा पर अमित शाह का हमला, बोले- पहले संरक्षण में थे माफिया, अब जेल में हैं अतीक, आजम, मुख्तार
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 11 Feb 2022 2:01 PM
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 आज बरेली के भोजीपुरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान शाह ने समाजवादी पार्टी का जमकर घेराव किया.
UP Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए पहले चरण का चुनाव संपन्न हो चुका है. पार्टियों ने अब अगले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. इस क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 11 फरवरी, यानी आज बरेली के भोजीपुरा विधानसभा में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान अमित शाह ने समाजवादी पार्टी का जमकर घेराव किया. उन्होंने कहा कि पहले माफियाओं को संरक्षण दिया जाता था, आज अतीक, आजम और मुख्तार सब जेल में हैं.
उन्होंने कहा कि यूपी से माफियाओं को खत्म किया गया. पहले माफियाओं को संरक्षण मिलता था, बीजेपी की सरकार में माफियाओं को जेल भेजा गया. उन्होंने कहा कि अतीक, आजम और मुख्तार सब जेल में हैं. यह परिवर्तन सपा-बसपा द्वारा नहीं लाया जा सकता क्योंकि माफिया को संरक्षण प्रदान करना जातिवादी दलों की मजबूरी है. भाजपा जातिवादी नहीं है. बीजेपी एक ऐसी पार्टी है जो पीएम मोदी के ‘सबका साथ, सबका विकास’ के मंत्र पर चलती है.
उन्होंने कहा कि, कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है. हम धारा 370 हटाना चाहते थे और सपा, बसपा, कांग्रेस विरोध करती थी. जब मैं धारा 370 हटाने का बिल लेकर गया तो ये अखिलेश बाबू कहते थे कि खून की नदियां बहेंगी. अरे! अखिलेश बाबू खून की नदियां तो छोड़ो किसी की कंकड़ मारने की हिम्मत भी नहीं हुई.
अमित शाह ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया है, जिसमें उत्तर प्रदेश के सभी किसानों को मुफ्त में बिजली दी जाएगी. गरीब बच्चियां जो 12वीं से आगे पढ़ेंगी उन्हें स्कूटी दी जाएगी. प्रदेश BJP ने हर गरीब को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त कराने के लिए प्रधानमंत्री आयुष्मान योजना कार्ड बनाया, जिससे हर गरीब परिवार अपना इलाज करवा सकता है. मैं पूछना चाहता हूं नाम तो समाजवादी पार्टी रखा है अखिलेश बाबू, लेकिन आपके शासन में गरीबों को ये सुविधा क्यों नहीं मिली थी?
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










