इलाहाबाद : एक ही पोस्टर में नजर आयीं प्रियंका गांधी-डिंपल यादव
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

इलाहाबाद : आज जिले में एक पोस्टर नजर आया, जो कई तरह के कयासों को जन्म देता है. महिला शक्ति का आह्वान करते हुए इस पोस्टर में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को जगह दी गयी है. पोस्टर में लिखा गया है कि महिलाओं का बजेगा डंका, झूठे वादों से दिलाओ निजात, उत्तर प्रदेश का […]
विज्ञापन
इलाहाबाद : आज जिले में एक पोस्टर नजर आया, जो कई तरह के कयासों को जन्म देता है. महिला शक्ति का आह्वान करते हुए इस पोस्टर में प्रियंका गांधी और डिंपल यादव को जगह दी गयी है. पोस्टर में लिखा गया है कि महिलाओं का बजेगा डंका, झूठे वादों से दिलाओ निजात, उत्तर प्रदेश का करो विकास.
इस पोस्टर में कांग्रेस के दो स्थानीय नेताओं इरशाद उल्ला और अनिल चौधरी की भी तसवीर लगी है. ऐसी संभावना जतायी जा रही है कि इन्होंने ने ही यह पोस्टर लगवाया है.
गौरतलब है कि 12 जनवरी को प्रियंका गांधी का जन्मदिन था उस दिन अखिलेश ने उन्हें बधाई दी थी. विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद से अखिलेश यादव कांग्रेस के साथ गठबंधन के मूड में नजर आ रहे हैं, हालांकि मुलायम सिंह ने हमेशा इसका विरोध किया.
अब जबकि पार्टी टूट के कगार पर है और आज चुनाव आयोग का फैसला भी आने वाला है, यह पोस्टर काफी कुछ कहता है. संभव है कि इस पोस्टर की तर्ज पर दोनों नेत्री इस विधानसभा चुनाव में अपनी भूमिका निभायें और प्रचार अभियान की कमान संभालें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










