UP में CM पद के लिए वरुण के पक्ष में पोस्टर, स्मृति ईरानी को बताया बीमार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 May 2016 4:56 PM
इलाहाबाद : 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज होने लगी है. अभी से आरोप-प्रत्यारोप और पोस्टरबाजी का खेल शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर खींचतान भी शुरू हो गयी है. इलाहाबाद में आज एक कार्यकर्ता ने पोस्टर लगा कर […]
इलाहाबाद : 2017 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब तेज होने लगी है. अभी से आरोप-प्रत्यारोप और पोस्टरबाजी का खेल शुरू हो चुका है. उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर खींचतान भी शुरू हो गयी है. इलाहाबाद में आज एक कार्यकर्ता ने पोस्टर लगा कर पार्टी को यह संदेश देने की कोशिश कर दी कि आने वाले चुनाव में वरुण गांधी को ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाना चाहिए.
पोस्टर में लिखा है स्मृति ईरानी हुई बीमार, उत्तर प्रदेश की यही पुकार वरुण गांधी अबकी बार. पोस्टर में स्मृति ईरानी और वरुण गांधी की एक बड़ी-सी तस्वीर का भी इस्तेमाल किया गया है, जिसमें भाजपा के मिशन 333 + का भी जिक्र है. पोस्टर लगान वाले ने अपने नाम का भी जिक्र किया है और अपनी भी एक फोटो लगा दी है. गौरतलब है कि भाजपा कार्यकर्ता अपने गुट और पसंद के आधार पर इस तरह की पोस्टरबाजी पहले भी करते आये हैं. सूत्रों की मानें तो सांसद योगी आदित्यनाथ के समर्थक चाहते हैं कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










