ePaper

इलाहाबाद में मारे गये दलित युवक की हत्या का आरोपित सुल्तानपुर से गिरफ्तार

Updated at : 14 Feb 2018 12:28 PM (IST)
विज्ञापन
इलाहाबाद में मारे गये दलित युवक की हत्या का आरोपित सुल्तानपुर से गिरफ्तार

इलाहाबाद : इलाहाबाद पुलिस ने दिलीप सरोज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित विजय शंकर सिंह को बुधवार को तड़के सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने यह जानकारी दी. मालूम हो कि नौ फरवरी की शाम को दिलीप अपने दो साथियों के साथ कर्नलगंज स्थित एक होटल में खाना खाने […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : इलाहाबाद पुलिस ने दिलीप सरोज हत्याकांड मामले के मुख्य आरोपित विजय शंकर सिंह को बुधवार को तड़के सुल्तानपुर जिले से गिरफ्तार कर लिया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने यह जानकारी दी. मालूम हो कि नौ फरवरी की शाम को दिलीप अपने दो साथियों के साथ कर्नलगंज स्थित एक होटल में खाना खाने गया था. वहां लग्जरी कार से आये कुछ लोगों से उसकी कहासुनी हो गयी, जिसके बाद उन लोगों ने दिलीप को लाठी-डंडों से पीट कर बुरी तरह से घायल कर दिया था. 11 फरवरी को सुबह इलाज के दौरान 26 वर्षीय दिलीप सरोज की मौत हो गयी.

पुलिस इस मामले में कालिका होटल के मालिक अमित उपाध्याय, उस होटल में वेटर का काम करनेवाले मुन्ना सिंह चौहान, मुख्य आरोपित विजय शंकर सिंह के साथी जीएस अवस्थी और कार के ड्राइवर रामदीन मौर्य को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है. साथ ही पुलिस ने कार को भी बरामद कर लिया है. घटना के विरोध में इलाहाबाद विश्वविद्यालय क्षेत्र में आक्रोशित छात्रों ने 12 फरवरी को एक सिटी बस में आग लगा दी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola