यूपी : डंपर की चपेट में आने से गर्भवती महिला व बच्ची की मौत

Updated:
विज्ञापन
यूपी : डंपर की चपेट में आने से गर्भवती महिला व बच्ची की मौत

इलाहाबाद : यूपीमें इलाहाबाद के गंगापार सराय ममरेज थाना अंतर्गत टेमरी गांव में आज सुबह 8 बजे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 26 वर्षीय गर्भवती महिला रेनू और उसकी 2 साल की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सराय ममरेज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सड़क पार करते […]

विज्ञापन

इलाहाबाद : यूपीमें इलाहाबाद के गंगापार सराय ममरेज थाना अंतर्गत टेमरी गांव में आज सुबह 8 बजे तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से 26 वर्षीय गर्भवती महिला रेनू और उसकी 2 साल की बेटी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. सराय ममरेज थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राय ने बताया कि सड़क पार करते समय 26 वर्षीय रेनू और उसकी दो साल की बेटी तेज रफ्तार आ रहे डंपर की चपेट में आ गयी. दोनों की घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. डंपर चालक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

बताया जा रहा है कि उस इलाके में सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है और डंपर गिट्टी उतार कर वापस लौट रहा था. इस दुर्घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने कुछ समय के लिए चक्का जाम कर दिया था, लेकिन पुलिस ने उन्हें समझा बुझाकर मार्ग खाली करा दिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और डंपर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola