ePaper

UP: जेल में ही मनेगी आजम खां की ईद, योगी सरकार की एप्लीकेशन ने कर दिया खेल, जमानत पर 4 मई को होगी सुनवाई

Updated at : 29 Apr 2022 6:35 AM (IST)
विज्ञापन
UP: जेल में ही मनेगी आजम खां की ईद, योगी सरकार की एप्लीकेशन ने कर दिया खेल, जमानत  पर 4 मई को होगी सुनवाई

Uttar Pradesh News : कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए चार मई 2022 की तारीख मुकर्रर की है. ऐसे में आजम खान के ईद के वक्त जेल से बाहर आने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. यूपी सरकार की दलीलों के बाद आजम खान की ईद जेल में ही बनेगी.

विज्ञापन

Uttar Pradesh News: सपा विधायक आजम खान सीतापुर जेल में बंद हैं और बाहर उनकी रिहाई को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. वहीं ईद के पहले आजम खान की रिहाई का रास्ता देख रहे उनके परिवार के लोगों को बड़ा झटका लगा है. फिलहाल, उनको ईद तक जमानत नहीं मिल सकेगी. इलाहाबाद हाई कोर्ट में उनकी जमानत पर 4 मई को सुनवाई होगी. आजम खान के 72वें और अंतिम मामले में बृहस्पतिवार को जमानत मिलने की उम्मीदों पर पानी फिर गया है.

बता दें कि शत्रु संपत्ति मामले में आजम खान के खिलाफ इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी हो चुकी है. इसी मामले में यूपी सरकार ने बृहस्पतिवार को हाईकोर्ट में कुछ और तथ्य पेश करने के लिए अर्जी दाखिल कर मोहलत मांगी है. कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए चार मई 2022 की तारीख मुकर्रर की है. ऐसे में आजम खान के ईद के वक्त जेल से बाहर आने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है. यूपी सरकार की दलीलों के बाद आजम खान की ईद जेल में ही बनेगी.

Also Read: BHU Iftar Party: इफ्तार पार्टी को लेकर बवाल, छात्रों ने वीसी आवास के बाहर किया हनुमान चालीसा का पाठ

बता दें कि आजम खान फरवरी 2020 से जेल में बंद हैं. उनके खिलाफ लगभग 100 आपराधिक मामले दर्ज हैं. यूपी पुलिस के अलावा केंद्रीय एजेंसियों ने भी कई मामले दर्ज किए हैं. गौरतलब है कि आजम खान के खिलाफ इस मामले की शिकायत हजरतगंज थाने में एक फरवरी 2019 वादी अल्लामा जमीर नकवी ने दर्ज कराई थी. सपा नेता आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान कई मामलों में आरोपी हैं. आजम खान सपा सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं. आजम खान मुलायम सिंह और अखिलेश यादव दोनों के काफी करीबी माने जाते हैं. आजम खान पर जमीन हथियाने, अतिक्रमण और अन्य कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं. वे फरवरी 2020 से ही जिला कारागार सीतापुर में बंद हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola