ePaper

Aligarh: डीएनए से सामने आएगा मृत युवती का सच, सात साल पहले हत्या के मामले में युवक जेल में, मिली जिंदा

Updated at : 07 Dec 2022 9:43 AM (IST)
विज्ञापन
Aligarh: डीएनए से सामने आएगा मृत युवती का सच, सात साल पहले हत्या के मामले में युवक जेल में, मिली जिंदा

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की अपना नाम बदलकर रह रही थी. इसके बाद पुलिस ने उसे अपने साथ लाकर अदालत में पेश किया, जहां उसके 164 के बयान दर्ज किए गए. वहीं पुलिस को मामले में डीएनए मिलान की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद पुलिस नये सिरे से मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

विज्ञापन

Aligarh News: अलीगढ़ में सात साल पहले जिस लड़की के अपहरण और हत्या के आरोप में एक युवक जेल में बंद है, उसके जिंदा होने की सच्चाई सामने आयी है. मृत दर्शाई गई ये किशोरी अब बालिग हो गई है. अदालत में उसके बयान दर्ज कराने के बाद पुलिस को डीएनए मिलान की इजाजत मिल गई है. इसके साथ ही अब पुलिस नए साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है.

किशोरी 2015 में हुई थी गुमशुदा

गौंडा क्षेत्र के गांव ढांटोली में रहने वाले एक व्यक्ति ने 17 फरवरी 2015 को एफआईआर दर्ज करायी थी. इसमें उसने 10वीं में पढ़ने वाली अपनी अपनी बेटी के लापता होने का शव गांव के ही विष्णु पर जताया था. कुछ महीनों बाद आगरा में एक किशोरी का शव मिलने पर परिजनों ने उसकी शिनाख्त अपने बेटी के रूप में की. इसके बाद विष्णु को हत्या के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया.

जेल में है आरोपी युवक

हालांकि, तीन साल पहले वह जमानत पर बाहर आ गया. लेकिन, समन-एनबीडब्ल्यू जारी होने के बाद हाजिर न होने पर उसके खिलाफ कुर्की नोटिस जारी हुआ था. तब उसे जेल भेजा गया. इसके बाद वह एक महीने से जेल में है.

कथावाचक ने युवक की मां को बताया सच

इस बीच बीते दिनों गोंडा थाना क्षेत्र के ढाठोली में एक कथावाचक ने विष्णु की मां को बताया कि उसका बेटा जिस लड़की की हत्या में सजा काट रहा है. वह हाथरस इलाके में रह रही है और जिंदा है. कथावाचक उस क्षेत्र में कथा करने गये तो उन्होंने उस युवती को जिंदा देखा. इस पर विष्णु की मां सुनीता गौतम ने एसएसपी से शिकायत की. जानकारी दी गई कि लड़की हाथरस के नगला चौखा निवासी राजकुमार के साथ शादी करके रह रही है. उसके दो बच्चें भी हैं.

Also Read: UP Crime: गाजीपुर में प्रधान ने दी प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा, मारपीट के बाद चटवाया थूक, वीडियो वायरल
नाम बदलकर दूसरी जगह रहती थी युवती

पुलिस जांच में सामने आया कि लड़की अपना नाम बदलकर रह रही थी. इसके बाद पुलिस ने उसे अपने साथ लाकर अदालत में पेश किया, जहां उसके 164 के बयान दर्ज किए गए. वहीं पुलिस को मामले में डीएनए मिलान की मंजूरी मिल गई है. इसके बाद पुलिस नये सिरे से मामले की तफ्तीश में जुट गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola