ePaper

Air Pollution: बरेली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Updated at : 24 Nov 2022 11:48 AM (IST)
विज्ञापन
Air Pollution: बरेली की हवा में बढ़ा प्रदूषण, सांस के मरीजों की संख्या में इजाफा, ऐसे रखें सेहत का ख्याल

Bareilly News: बरेली में वायु प्रदूषण (Pollution) बढ़ता जा रहा है, जिसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 164 हो गया है. गुरुवार को शहर के सिविल लाइंस का एक्यूआई 156, राजेंद्रनगर का एक्यूआई 170, और सुभाषनगर का एक्यूआई 165 हो गया है. इसके साथ ही पीएम 2.5....

विज्ञापन

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली की हवा एक बार फिर जहरीली हो गई है. शहर में वायु प्रदूषण (Pollution) बढ़ा है, जिसके चलते वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 164 हो गया है. गुरुवार को शहर के सिविल लाइंस का एक्यूआई 156, राजेंद्रनगर का एक्यूआई 170, और सुभाषनगर का एक्यूआई 165 हो गया है. इसके साथ ही पीएम 2.5 सिविल लाइंस का 65, राजेंद्र नगर का 92, और सुभाषनगर का 82 है, जो काफी हानिकारक दायक बताया जा रहा है.

बच्चों और बुजुर्गों की सेहत के लिए हानिकारक बरेली का एक्यूआई

इसके साथ ही पीएम 10 सिविल लाइंस का 93, राजेंद्र नगर का 254, और सुभाषनगर का 170 हो गया है. इससे पहले दीपावली पर भी बरेली की हवा का एक्यूआई बढ़ गया था. बरेली शहर की हवा का एक्यूआई बढ़ने से हवा को भी ऑक्सीजन की जरूरत है. बरेली के साथ ही नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और कानपुर आदि जिलों का भी एक्यूआई बढ़ा हुआ है. एक्यूआई बढ़ने से बच्चों और बुजुर्गों की सेहत पर काफी असर पड़ता है. ऐसे में घरों से निकलने में एहतियात बरतने की जरूरत है.

बरेली में सांस के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा

हालांकि, बरेली के गांवों का एक्यूआई बहुत खराब नहीं हुआ है. शहर का एक्यूआई बढ़ने से लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है. फिजीशियन डॉक्टर नदीम खां का कहना है कि बच्चे और बुजुर्ग एहतियायत रखें. घर से भी कम निकलें. मगर, पिछले कुछ दिन से सांस के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है. एक्यूआइ बढ़ने से सांस के मरीजों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद बताई.

कोहरे में न करें वॉकिंग

डॉक्टर नदीम का कहना है कि ठंड के साथ ही कोहरा बढ़ने लगा है.इसलिए कोहरे में वाकिंग करने से बचें.कोहरे में वाकिंग करने से बीमारियां हो सकती हैं. योग भी बीमारियों से बचा सकता है. कोहरे में वाकिंग के बजाय घर में योग करें. फेफड़ों के लिए योग फायदेमंद है.

फेफड़ों की मजबूती के लिए करें योग

एक्यूआई बढ़ने से सांस की बीमारी हो सकती है. इसलिए फेफड़ों की मजबूती के लिए भुजंगासन यानी कोबरा योग करें.इस योग के अभ्यास से फेफड़े स्वस्थ रहते हैं.धनुरासन योग भी अच्छा है.इससे फेफड़े साफ होते हैं. सुखांगसन योग से फेफड़ों के कार्य को बढ़ावा मिलता है.

एयर क्वालिटी इंडेक्स के किस स्तर पर होती है परेशानी

अगर एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 0 से 50 है, तो यह बहुत अच्छी स्थिति है. इससे सेहत पर कम असर होता है. इसके अलावा 51-100 AQI भी ठीक है, लेकिन संवेदनशील लोगों को सांस की हल्की दिक्कत हो सकती है. 101 के बाद ठीक नहीं है.101 से 200 AQI से फेफड़ा, दिल और अस्थमा मरीजों को सांस में दिक्कत होती है.

201-300 के बीच होता है काफी खराब

एयर क्वालिटी इंडेक्स अगर 201-300 AQI है, तो यह काफी खराब है. लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर किसी को भी सांस में दिक्कत होना तय है. 301-400 AQI बहुत खराब है. लंबे समय तक ऐसे वातावरण में रहने पर सांस की बीमारी का खतरा होता है.401-500 AQI सबसे अधिक खतरनाक है.इंसान की सेहत पर सबसे अधिक खराब होती है.

रिपोर्ट- मुहम्मद साजिद, बरेली

विज्ञापन
Sohit Kumar

लेखक के बारे में

By Sohit Kumar

Passion for doing videos and writing content in digital media. Specialization in Education and Health Story

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola