ePaper

आजम खान ने जयाप्रदा के बाद कांशीराम पर साधा निशाना

Updated at : 05 Sep 2016 4:57 PM (IST)
विज्ञापन
आजम खान ने जयाप्रदा के बाद कांशीराम पर साधा निशाना

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. इस बार उन्होंने दलित नेता कांशीराम पर निशाना साधा है. उन्होंने कांशीराम पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वे तो धार्मिक स्थलों में भी शौचालय बनवाना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा के शासनकाल में कई […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान ने एक बार फिर विवादित बयान दे दिया है. इस बार उन्होंने दलित नेता कांशीराम पर निशाना साधा है. उन्होंने कांशीराम पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि वे तो धार्मिक स्थलों में भी शौचालय बनवाना चाहते थे. उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा के शासनकाल में कई जिलों के नाम बदले गये.आजम खान के इस बयान के बाद दलित वर्ग उनसे नाराज है.

गौरतलब है कि इससे पहले आजम खान ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर और रामपुर की पूर्व सांसद जयाप्रदा पर भी निशाना साधा था. आजम खान ने बाबा साहब पर टिप्पणी करते हुए कहा कि जहां उनकी मूर्ति लगती है और जिधर वे अंगुली किये रहते हैं उधर की जमीन भी उनकी हो जाती है, वहीं उन्होंने जयाप्रदा का नाम लिये बिना कहा कि हम तो नाचने वाली को भी सांसद बना देते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola