दहेज मांगने पर पत्नी ने शादी के तीन दिन बाद ही दिया पति को तीन तलाक

बागपत : दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति द्वारा पत्नी को तलाक देने की घटनाएं आम हैं, लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने दहेज में कार मांगने पर अपने पति को तलाक दे दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को बागपत के दाहा गांव की मोहसिना […]
बागपत : दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति द्वारा पत्नी को तलाक देने की घटनाएं आम हैं, लेकिन यहां एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसमें एक महिला ने दहेज में कार मांगने पर अपने पति को तलाक दे दिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार 21 जुलाई को बागपत के दाहा गांव की मोहसिना की शादी बगल के गांव भगवानपुर नांगल निवासी आरिफ से हुई थी. लेकिन शादी के दिन ही वर और वधू पक्ष के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया.
विदाई के बाद जब मोहसिना ससुराल पहुंची तो उसके साथ दुर्व्यहार हुआ और उसके घर वालों को फोन करके बुरा-भला कहा गया. साथ ही दहेज में कार की मांग भी कर दी. तब मोहसिना की मां उसके ससुराल पहुंची और मामले को निपटाने का प्रयास किया, लेकिन जब बात नहीं बनी तो बेटी को लेकर अपने घर चली गयी. 24 जुलाई को इस मामले को लेकर दाहा में पंचायत का आयोजन किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










