मृत गायों को लेकर जा रहे ट्रक में लगाई आग

मथुरा : यहां चौमुहान इलाके के बाशिंदों ने 30 मृत गायों को लेकर जा रहे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 की नाकेबंदी कर दी. पुलिस ने बताया कि यह संकट उस समय शुरू हुआ जब बाशिंदों ने पाया कि ट्रक से नीचे खून टपक रहा है. यह ट्रक […]
मथुरा : यहां चौमुहान इलाके के बाशिंदों ने 30 मृत गायों को लेकर जा रहे एक ट्रक को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-2 की नाकेबंदी कर दी. पुलिस ने बताया कि यह संकट उस समय शुरू हुआ जब बाशिंदों ने पाया कि ट्रक से नीचे खून टपक रहा है. यह ट्रक चौमुहा के बाहरी इलाके में खडा था. जब उन्होंने वाहन से प्लास्टिक हटाया तो उन्होंने पाया कि यह मृत गायों से भरा हुआ है.
एसडीएम चट्टा, विश्व भूषण मिश्रा ने बताया कि ट्रक में कुल 30 मृत गायें पाई गई. पुलिस ने बताया कि गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक को आग के हवाले कर दिया और राष्ट्रीय राजमार्ग की नाकेबंदी कर दी. मिश्रा ने बताया कि देर रात तक नाकेबंदी हटा दी गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




