उत्तरप्रदेश : बरेली और मुजफ्फरनगर में नाबालिग के साथ गैंगरेप
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 में हुए दंगों के बाद अपने परिवार के साथ पुन: बसायी गयी 14 वर्षीय एक किशोरी से जिले के अंबेटा गांव में तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. सर्किल अधिकारी एन पी सिंह ने आज बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(बी) (एक […]
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर : मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 में हुए दंगों के बाद अपने परिवार के साथ पुन: बसायी गयी 14 वर्षीय एक किशोरी से जिले के अंबेटा गांव में तीन युवकों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. सर्किल अधिकारी एन पी सिंह ने आज बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(बी) (एक या अधिक लोगों द्वारा बलात्कार) सहित विभिन्न धाराओं के तहत पूर्व ग्राम प्रधान जहीर के पुत्र जुल्फाम और दो अज्ञात युवकों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया है.
आरोपी फरार हैं. पीडिता के भाई द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, वह कल खेतों में गयी थी और लौटते समय तीन युवक उसे जबरन अपने साथ ले गये तथा उससे कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता के परिजनों ने जब घटना को लेकर विरोध जताया कि आरोपियों ने उन्हें कथित तौर पर पीटा. लड़की को चिकित्सकीय जांच के लिए भेजा गया है. मुजफ्फरनगर में वर्ष 2013 में हुए दंगों के बाद पीड़िता के परिवार को अंबेटा गांव में पुन: बसाया गया था. वहीं बरेली में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के बाद उसकी गला घोंट कर हत्या कर दी गयी.
यह घटना उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में कल हुई. पुलिस ने आज यहां बताया कि आनंदापुर गांव में कल मां के साथ खेत गयी 12 वर्षीय एक किशोरी घर वापस नहीं लौटी. काफी तलाश करने पर उसका अर्द्धनग्न शव खेत से बरामद हुआ.
घटना की जानकारी मिलते ही डीआईजी आशुतोष कुमार मौके पर पहुंचे.परिजनों की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










