प्रेमिका को गोली मारकर प्रेमी ने भी की आत्महत्या

कानपुर : प्रेमिका का विवाह अन्यत्र तय होने से क्षुब्ध एक प्रेमी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. एसपी (ग्रामीण) सुरेंद्र तिवारी ने आज बताया कि शहर के ग्रामीण इलाके महाराजपुर के कुलगांव में रहने वाला सत्यकेश पासवान (26) टेंपो चलाता था. उसके […]
कानपुर : प्रेमिका का विवाह अन्यत्र तय होने से क्षुब्ध एक प्रेमी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर आत्महत्या कर ली. दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी. एसपी (ग्रामीण) सुरेंद्र तिवारी ने आज बताया कि शहर के ग्रामीण इलाके महाराजपुर के कुलगांव में रहने वाला सत्यकेश पासवान (26) टेंपो चलाता था. उसके कानपुर देहात जिले की एक युवती से प्रेम संबंध थे. कुछ दिन पहले युवती की शादी किसी और लड़के से तय हो गयी थी.
इससे क्षुब्ध सत्यकेश कल शाम को युवती को अपनी मोटरसाइकिल पर घुमाने ले गया और कुछ ही देर बाद खेत से गोली चलने की आवाज सुनायी दी. लोग वहां पहुंचे तो देखा कि सत्यकेश और युवती के शव तथा पास में ही एक पिस्तौल और तीन गोलियां पड़ी थीं. पुलिस को आशंका है कि पहले सत्यकेश ने प्रेमिका को गोली मारी और फिर आत्महत्या कर ली. दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस ने पिस्तौल जब्त कर ली है. इस मामले में अभी तक सत्यकेश या युवती के परिजन ने कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










