बेटी के लापता होने की खबर फेसबुक पर वायरल, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी

कानपुर (उप्र) : पांच दिन से नाबालिग बेटी के गायब होने से परेशान एक पिता ने अपनी बेटी के गायब होने की पोस्ट फेसबुक पर डाली जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले की प्राथमिकता लिखकर आरोपी की तलाश में आज एक टीम बाराबंकी भेजी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवीं कक्षा में […]
कानपुर (उप्र) : पांच दिन से नाबालिग बेटी के गायब होने से परेशान एक पिता ने अपनी बेटी के गायब होने की पोस्ट फेसबुक पर डाली जिसके बाद पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले की प्राथमिकता लिखकर आरोपी की तलाश में आज एक टीम बाराबंकी भेजी है. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नवीं कक्षा में पढ़ने वाली 13 साल की पीड़िता को उसका ममेरा भाई 7 सितंबर को बहला फुसला कर ले गया.
पीड़िता के पिता पुलिस के पास भी गये लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई. तब उन्होंने फेसबुक पर बेटी का नाम और हुलिया लिखकर लोगों से उसकी तलाश की अपील की. यह फोटो शहर में वायरल हो गयी. इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई. कल रात पुलिस की एक टीम उनके घर पहुंची और उन्हें थाने लाकर उनकी एफआईआर लिखी. एसपी ग्रामीण सुरेंद्र तिवारी ने बताया कि पीड़िता के पिता को पुलिस स्टेशन बुलाकर आरोपी सोनू के खिलाफ एफआईआर लिख ली गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










