ब्वॉयफ्रेंड ने की बेवफाई, तो प्रेमिका ने खुद को जलाया, प्रेमी के लिए मांगी फांसी की सजा

Updated:
विज्ञापन
ब्वॉयफ्रेंड ने की बेवफाई, तो प्रेमिका ने खुद को जलाया, प्रेमी के लिए मांगी फांसी की सजा

कानपुर: इश्क में चोट खाकर कई बार लोग ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसका परिणाम निहायत ही चिंताजनक होता है, कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहां कल रविवार को एक लड़की ने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया जिससे उसकी मौत हो गयी. […]

विज्ञापन
कानपुर: इश्क में चोट खाकर कई बार लोग ऐसी हरकत कर बैठते हैं, जिसका परिणाम निहायत ही चिंताजनक होता है, कुछ ऐसा ही हुआ है उत्तर प्रदेश के कानपुर में जहां कल रविवार को एक लड़की ने प्रेमी की बेवफाई से तंग आकर खुद को आग के हवाले कर लिया जिससे उसकी मौत हो गयी.
उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने प्रेमी को जिम्मेदार बताया है. साथ ही उसने यह भी लिखा है कि उसके प्रेमी को फांसी पर लटका दिया जाये. पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत में मामला दर्ज कर लिया है.
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या करने वाली लड़की का नाम पूजा था और वह 22 की थी.

वही हंसपुरम इलाके में शिक्षिका का काम करती थी. उसका पुनीत नाम के एक युवक से अफेयर चल रहा था, लेकिन शादी का जिक्र करने पर वह पूजा को टालने लगा और उससे दूरियां बनाने लगा. इसके कारण पूजा परेशान रहने लगी और उसने इस तरह की हरकत को अंजाम दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola