ePaper

अब बहू डिंपल यादव के भरोसे हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव

Updated at : 24 Jul 2015 12:54 PM (IST)
विज्ञापन
अब बहू डिंपल यादव के भरोसे हैं नेताजी मुलायम सिंह यादव

देहरादून : समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा बनाकर पेश करना चाहती है.सपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान नेबताया कि पार्टी की राज्य इकाई इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित करके अपने केंद्रीय नेतृत्व […]

विज्ञापन

देहरादून : समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी एवं सांसद डिंपल यादव को उत्तराखंड में आगामी विधानसभा चुनावों में पार्टी का चेहरा बनाकर पेश करना चाहती है.सपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष डा. सत्यनारायण सचान नेबताया कि पार्टी की राज्य इकाई इस संबंध में एक प्रस्ताव पारित करके अपने केंद्रीय नेतृत्व को भेज चुकी है जिस पर जल्द ही अंतिम फैसला आने की उम्मीद है.

उन्होंने कहा, सपा की कोर कमेटी की बैठक में डिंपल यादव को उत्तराखंड का प्रभारी बनाने संबंधी राज्य इकाई की तरफ से भेजे गये प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा हो चुकी है और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) भी इसे लेकर काफी गंभीर हैं. कन्नौज से सांसद डिंपल उत्तराखंड में पौडी जिले के कोटद्वार में जन्मीं और पली-बढ़ी हैं.

यह पूछे जाने पर कि क्या डिंपल अपनी जन्मभूमि में हाशिये पर चली गयी सपा में दोबारा जान फूंकने के लिये आने की इच्छुक हैं, सचान ने कहा कि वह हमारी पार्टी की राष्ट्रीय नेता हैं और जरूरत पड़ने पर एवं केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार वह कहीं भी पार्टी का काम संभाल सकती हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola