नाबालिग छात्र को भगाकर ले गयी शिक्षिका, रचाई शादी, देखें वीडियो

Updated:
विज्ञापन
नाबालिग छात्र को भगाकर ले गयी शिक्षिका, रचाई शादी, देखें वीडियो

कानुपर : कानपुर में एक स्‍कूल शिक्षिका और एक नाबालिग छात्र की अनोखी शादी का मामला सामने आया है. एक शिक्षिका ने अपने ही स्‍कूल के 9वीं के छात्र के साथ जबरदस्‍ती शादी कर ली है. उक्‍त शिक्षिका छात्र को बहला-फुसलाकर मं‍दिर ले गई जहां शिक्षिका के माता पिता पहले से मौजूद थे. उन्‍होंने दोनों […]

विज्ञापन

कानुपर : कानपुर में एक स्‍कूल शिक्षिका और एक नाबालिग छात्र की अनोखी शादी का मामला सामने आया है. एक शिक्षिका ने अपने ही स्‍कूल के 9वीं के छात्र के साथ जबरदस्‍ती शादी कर ली है. उक्‍त शिक्षिका छात्र को बहला-फुसलाकर मं‍दिर ले गई जहां शिक्षिका के माता पिता पहले से मौजूद थे. उन्‍होंने दोनों की जबरदस्‍ती शादी करवा दी. उस समय छात्र की उम्र मात्र 17 साल थी.

वहीं इस मामले में छात्र का कहना है कि वो जिस बस आता था उसी बस से वो शिक्षिका भी आती थी. वे क्‍लास में भी लगातार उसपर ध्‍यान देती थी. दोनों की फोन पर भी लंबी बातचीत होती थी और वे उसे घुमाने भी लेकर जाती थी. हालांकि शिक्षिका ने पहले ही दिन फोन पर बात करते हुए यह साफ कर दिया था कि वो उसकी टीचर बोल रही हैं.

वहीं छात्र के वकील कौशल किशोर शर्मा का कहना है कि‍ अपनी मर्यादा का उल्‍लघंन करते हुए महिला शिक्षिका ने नाबालिग छात्र को अपनी तरफ आकर्षित किया. शिक्षिका ने छात्र को महंगे फोन और कई गिफ्ट भी दिये और उसे घुमाने के लिए भी ले गई. शिक्षिका ने छात्र की आदतें बिगाड़ दी और उसे दिल्‍ली भगाकर ले गई. फिर वहां से कानपुर वापस आई फिर जबरदस्‍ती छात्र से शादी कर ली.

उन्‍होंने पास्‍को एक्‍ट का जिक्र करते हुए कहा कि किसी भी विद्यालय के कर्मचारी या प्रबंधक यदि किसी भी छात्र का यौन शोषण करता है तो उसे दस साल तक की सजा हो सकती है. आपको बता दें कि पीडि़त छात्र ने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola