लखनऊ : एकतरफा प्रेम की असफलता से प्रेमी ने प्रेमिका की मां को जलाकर मार डाला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गुडम्बा थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में एक असफल प्रेमी ने प्रेमिका की मां को जलाकर मार डाला. इस बारे में स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह तब हुई जब 55 वर्षीय जगवती अपने घर में खाना बना रही थी. 27 वर्षीय रफीक ने उस पर पेट्रोल […]
विज्ञापन
लखनऊ : राजधानी लखनऊ में गुडम्बा थाना क्षेत्र के अहरौली गांव में एक असफल प्रेमी ने प्रेमिका की मां को जलाकर मार डाला. इस बारे में स्थानीय पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की सुबह तब हुई जब 55 वर्षीय जगवती अपने घर में खाना बना रही थी. 27 वर्षीय रफीक ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी.
गंभीर अवस्था में उक्त महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां कल उसने दम तोड़ दिया. महिला के परिजनों ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी, जिसके बाद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है.
इस घटना के बारे में बताया जा रहा है कि उक्त घटना मृतका की बेटी से आरोपी के एकतरफा प्यार का परिणाम है जो दो साल से उसके प्रस्ताव को ठुकरा रही थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










