अच्छे प्रधानमंत्री थे वाजपेयी पर भाजपा ने काम नहीं करने दिया : मुलायम

लखनऊ : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना करते हुए आज कहा कि वह अच्छे प्रधानमंत्री थे लेकिन उन्हीं की पार्टी के लोगों ने उन्हें काम नहीं करने दिया. यादव ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, यह सचाई है कि अटल जी अच्छे प्रधानमंत्री थे […]
लखनऊ : सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की सराहना करते हुए आज कहा कि वह अच्छे प्रधानमंत्री थे लेकिन उन्हीं की पार्टी के लोगों ने उन्हें काम नहीं करने दिया. यादव ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा, यह सचाई है कि अटल जी अच्छे प्रधानमंत्री थे लेकिन उन्हीं की पार्टी के कुछ लोगों ने उन्हें काम नहीं करने दिया.
गुजरात के सवाल पर उनका रुख बिल्कुल सही थी. वहां इतना कत्लेआम हुआ. अटल जी ने कहा कि वहां राजधर्म का पालन नहीं किया गया. देखिये, कितने लोग उनके साथ खडे हुए थे. बस कुछ गिने-चुने. कार्यकर्ताओं के बीच महिला आरक्षण के प्रति अपना रुख स्पष्ट करते हुए सपा प्रमुख ने कहा, हम महिलाओं के आरक्षण के खिलाफ नहीं है. हमारा कहना है कि यह पार्टी के स्तर पर होना चाहिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










