अयोध्‍या में न‍िर्मलीकुंड में सड़क किनारे पड़े मिले 18 हैंड ग्रेनेड, मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही जांच

Updated at : 27 Jun 2022 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
अयोध्‍या में न‍िर्मलीकुंड में सड़क किनारे पड़े मिले 18 हैंड ग्रेनेड, मिलिट्री इंटेलिजेंस कर रही जांच

शन‍ि‍वार को मिले ग्रेनेड की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. रव‍ि‍वार को सेना के विशेषज्ञों ने उसे ड‍िफ्यूज कर दिया. साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है कि आख‍िर 18 ग्रेनेड किस तरह से खुले मैदान में पहुंच गये. मिलिट्री इंटेलिजेंस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

विज्ञापन

Ayodhya News: उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में 18 हैंड ग्रेनेड मिलने से सनसनी मच गई. कैंट इलाके में सेना की फायर‍िंग रेंज से कुछ ही दूरी पर न‍िर्मलीकुंड में सड़क क‍िनारे झाड़‍ियों में पड़े मिले. शन‍ि‍वार को मिले ग्रेनेड की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया. रव‍ि‍वार को सेना के विशेषज्ञों ने उसे ड‍िफ्यूज कर दिया. साथ ही, इस मामले की जांच की जा रही है कि आख‍िर 18 ग्रेनेड किस तरह से खुले मैदान में पहुंच गये. मिलिट्री इंटेलिजेंस अब इस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

क्‍या है पूरा मामला? 

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या स्थित डोगरा कंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र के निर्मलीकुंड चौराहे के नजदीक एक नाले के पास हैंड ग्रेनेड पड़े मिले. एक स्थानीय युवक की जानकारी पर जब यहां मिलिट्री इंटेलिजेंस की टीम पहुंची तो उसे कुछ ही दूरी के भीतर पेड़ों और झाड़ियों के बीच 18 हैंड ग्रेनेड पड़े हुए मिले. हालांकि, सभी ग्रेनेड से पिन निकले हुए थे. यह पूरा क्षेत्र सेना की निगरानी में रहता है. रात 10 बजे के बाद यहां से आवाजाही की भी मनाही हो जाती है. सेना का इस तरह का सेंटर जहां हैंड ग्रेनेड की प्रैक्टिस होती है, वह इस स्थान से लगभग ढाई से तीन किलोमीटर दूर है. मिलिट्री इंटेलिजेंस के मुताबिक, हैंड ग्रेनेड को रविवार दोपहर 2 बजे के आस-पास नष्ट कर दिया गया है. इस बारे में अयोध्या पुलिस को भी जानकारी दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola