मायावती ने हार के बाद कहा, मोदी को समय देना चाहती है जनता

लखनऊ: बसपा (बहुजन समाजवादी पार्टी) की अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर कहा जनता नरेंद्र मोदी की सरकार को समय देना चाहती है. इसी का फायदा दोनों राज्यों के चुनाव पर पड़ा. बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इन चुनाव परिणामों को केंद्र की सफलता के रुप में […]
लखनऊ: बसपा (बहुजन समाजवादी पार्टी) की अध्यक्ष मायावती ने हरियाणा और महाराष्ट्र चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली जीत पर कहा जनता नरेंद्र मोदी की सरकार को समय देना चाहती है. इसी का फायदा दोनों राज्यों के चुनाव पर पड़ा.
बसपा प्रमुख ने कहा, ‘‘इन चुनाव परिणामों को केंद्र की सफलता के रुप में नहीं माना जाना चाहिए क्योंकि देश की जनता ने केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाली संप्रग सरकार को हटाकर भाजपा के नेतृत्व वाली राजग सरकार को बैठाया और अब यह सोचकर उसी भाजपा-राजग को वोट दिया कि नयी केंद्र सरकार को अभी छह माह का समय भी नहीं हुआ है.’’
उन्होंने कहा, ‘‘.. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी बार बार इस संबंध में समय की मांग कर रहे हैं, इसलिए जनता ने सोचा कि इस (राजग) सरकार को थोडा और समय देकर थोडा और जांचा परखा जाए तथा इसी का सीधा फायदा भाजपा को इन विधानसभा चुनावों में हुआ तथा बसपा को खास सफलता नहीं मिल पायी.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




