UP News: यूपी में 15 IPS अधिकारियों के तबादले, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का हुआ गठन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Aug 2022 7:46 AM

विज्ञापन

UP News: योगी सरकार ने प्रदेश में एक बार फिर 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस क्रम में डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी नियुक्त किया गया है.

विज्ञापन

Lucknow News: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए योगी सरकार लगातार प्रशासनिक फेरबदल कर रही है. इस बीच शासन ने सोमवार देर रात 15 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है. इस क्रम में डीआईजी अब्दुल हमीद को एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स का डीआईजी नियुक्त किया गया है. इस फोर्स का गठन पहली बार किया गया है.

इसके अलावा अखिलेश कुमार चौरसिया को पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनाती दी गई है. वहीं आईपीएस रविंद्र कुमार को पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में डीसीपी के पद पर तैनाती दी गई है. साथ ही12 प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों का भी तबादला किया गया है. लखनऊ में तैनात अनिल कुमार यादव को नोएडा भेज दिया गया है. अभिजीत आर शंकर को अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर लखनऊ में तैनाती दी गई है.

आईपीएस मनीष कुमार शांडिल्य को अलीगढ़ से ट्रांसफर कर वाराणसी कमिश्नरेट भेज दिया गया है. अंकिता शर्मा को नोएडा से कानपुर नगर पुलिस कमिश्नरेट भेज दिया गया है. वहीं राहुल भाटी को गोरखपुर से बरेली, अभिषेक भारती को प्रयागराज से गाजीपुर, संदीप कुमार मीणा को मथुरा से मुरादाबाद, संतोष कुमार मीणा को वाराणसी से प्रयागराज में तैनाती दी गई है.

अनिरुद्ध कुमार को अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ से फतेहपुर और लखन सिंह यादव को वाराणसी से पुलिस कमिश्नरेट कानपुर में तैनाती दी गई है. इसके अलावा अपर पुलिस उपायुक्त पूर्वी सैयद अली अब्बास को लखनऊ में ही तैनाती दे दी गई है. साद मियां को बरेली से नोएडा में तैनाती दी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola