मेरठ में दलित किशोरी से चाकू दिखाकर दुष्कर्म

मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में 15 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.जिला पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह गगोल रोड पर घास लेने गई थी. रिठानी […]
मेरठ: उत्तर प्रदेश में मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र में 15 वर्षीय दलित किशोरी से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया.जिला पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि परतापुर थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी सोमवार सुबह गगोल रोड पर घास लेने गई थी. रिठानी निवासी सोनू ने उसे गन्ने के खेत में कथित तौर पर खींचा और चाकू दिखा कर उसके साथ दुष्कर्म किया. आरोपी ने उसे पीटा भी जिससे वह बेहोश हो गई.
होश में आने पर किशोरी ने घर पहुंच कर परिजनों को आपबीती सुनाई और फिर पुलिस में मामला दर्ज कराया गया. प्रवक्ता के अनुसार पुलिस ने किशोरी की चिकित्सकीय जांच कराने के बाद आरोपी सोनू को दुष्कर्म, मारपीट और अजा-अजजा कानून और पॉक्सो के तहत गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




