बेटी ने की अपनी मर्जी से शादी तो पिता ने मार दी गोली

सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्सा कर दी है. बताया जा रहा है कि उसने ऐसा इस लिए किया क्योंकि उसकी बेटी ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरौली कस्बे में राम चन्द्र नामक व्यक्ति ने […]
सम्भल: उत्तर प्रदेश के सम्भल जिले में एक व्यक्ति ने अपनी 22 वर्षीय बेटी की गोली मारकर हत्सा कर दी है. बताया जा रहा है कि उसने ऐसा इस लिए किया क्योंकि उसकी बेटी ने अपनी मर्जी से विवाह कर लिया था.
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नरौली कस्बे में राम चन्द्र नामक व्यक्ति ने अपनी बेटी अनीता (22) की कल देर रात गोली मारकर हत्या कर दी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह कथित आन की खातिर हत्या का मामला लगता है. अनीता ने अपने पिता की मर्जी के खिलाफ विवाह किया था. सूत्रों के मुताबिक हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




