ePaper

मथुरा अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक के जरिये साधु को फांसा, 1,61,000 रुपये का लगाया चूना

Updated at : 07 Jul 2019 11:11 AM (IST)
विज्ञापन
मथुरा अज्ञात व्यक्ति ने फेसबुक के जरिये साधु को फांसा, 1,61,000 रुपये का लगाया चूना

मथुरा (उप्र) : फेसबुक पर ऑनलाइन स्कूटी बेचने संबंधी पोस्ट साझा करने वाले एक व्यक्ति ने यहां एक साधु से एक लाख 61 हजार रुपये कथित रूप से ठग लिये. दरअसल, साधु ने स्कूटी खरीदने के लिए 1,61,000 रुपये का भुगतान कर दिया था, लेकिन उसके पास स्कूटी नहीं पहुंची. कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने […]

विज्ञापन

मथुरा (उप्र) : फेसबुक पर ऑनलाइन स्कूटी बेचने संबंधी पोस्ट साझा करने वाले एक व्यक्ति ने यहां एक साधु से एक लाख 61 हजार रुपये कथित रूप से ठग लिये. दरअसल, साधु ने स्कूटी खरीदने के लिए 1,61,000 रुपये का भुगतान कर दिया था, लेकिन उसके पास स्कूटी नहीं पहुंची.

कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस मामले की जांच और आगे की कार्रवाई कर रही है. अटल्ला चुंगी के निकट राधाकृष्ण मंडप आश्रम में रह रहे स्वामी राजेश्वरानंद की शिकायत के अनुसार, उन्होंने तीन जुलाई को फेसबुक पर स्कूटी बिकने की एक पोस्ट देखी थी. इसे खरीदने के लिए साधु ने फेसबुक पर दिये फोन नंबर पर संपर्क किया.

स्वयं को सैन्यकर्मी बताने वाले स्कूटी विक्रेता ने साधु से 1,61,000 रुपये ई-वॉलेट के माध्यम से अपने बैंक खाते में डलवा लिये, लेकिन स्कूटी नहीं भेजी. साधु ने रुपये वापस मांगे, तो अज्ञात व्यक्ति आनाकानी करने लगा. इसके बाद साधु ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola