समाजवादी पार्टी के नेता ने लगाये पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

Updated at : 30 Jun 2014 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के नेता ने लगाये पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे

मुजफ्फरनगरः समाजवादी पार्टी के नेता महमूद आलम ने नशे की हालत में पाकिस्तान जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. इतना ही नहीं उन्होंने रास्ते में भी नारे लगाते हुए बवाल किया. प्राप्त जानकारी के अनुसार झिंझाना के रहने वाले महमूद आलम मेरठ-करनाल हाइवे पर गाड़ियों को रोककर उनसे अवैध वसूली कर […]

विज्ञापन

मुजफ्फरनगरः समाजवादी पार्टी के नेता महमूद आलम ने नशे की हालत में पाकिस्तान जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. इतना ही नहीं उन्होंने रास्ते में भी नारे लगाते हुए बवाल किया.

प्राप्त जानकारी के अनुसार झिंझाना के रहने वाले महमूद आलम मेरठ-करनाल हाइवे पर गाड़ियों को रोककर उनसे अवैध वसूली कर रहे थे. पुलिस को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश की गयी. इससे हरकत से आलम नाराज हो गये और उन्होंने पुलिस के साथ बदसलूकी की. छह सिपाहियों ने काफी मशक्‍कत कर उन पर काबू पाया.
पुलिस अहमद को जब गिरफ्तार करके थाने ले गयी, तो उन्होंने पाकिस्तान जिंदाबाद और नरेंद्र मोदी मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए. पुलिस ने उनके खिलाफ शांति भंग करने का चालान जारी किया. बड़े अफसरों को जब घटना की जानकारी मिली तो आलम के खिलाफ सख्त कदम उठाने और देशद्रोह का मामला दर्ज करने के आदेश दिए गए. एसएचओ बीपी यादव और ड्यूटी पर तैनात सिपाहियों से यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि अदालत में मामला कानून के अनुसार पेश किया जाए. इस पूरी घटना में पुलिस वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola