UP : घर में घुसकर अपराधियों ने भाजपा नेता को मारी गोली, मौत

बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपराधियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी. यहां भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल हत्या का […]
बहराइच : उत्तर प्रदेश के बहराइच में अपराधियों ने एक भाजपा नेता की हत्या कर दी. यहां भाजपा के बूथ उपाध्यक्ष वीरेंद्र मिश्र को अपराधियों ने गोली मार दी. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना रुपईडीहा इलाके की है.
बताया जा रहा है कि अपराधी भाजपा नेता के घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी. गोली लगने से भाजपा नेता की मौके पर ही मौत हो गयी.
हत्या के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
BJP booth president, Virendra Mishra shot dead in Bahraich's Gangapur
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 1, 2018
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










