West Benagl : 10 मार्च को ब्रिगेड में तृणमूल की ‘जनगर्जन सभा’
Published by : Shinki Singh Updated At : 26 Feb 2024 12:19 PM
West Bengal : तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘जनगर्जन सभा‘ शीर्षक वाली रैली बंगाल से ‘बाहरी उत्पीड़कों’ को बाहर निकालने का संकल्प भी लेगी. उन्होंने भाजपा और उसके राष्ट्रीय नेताओं के परोक्ष संदर्भ में यह टिप्पणी की है, जो विभिन्न मुद्दों पर राज्य का दौरा कर रहे हैं.
West Benagl : लोकसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस (Trinamool Congress) कुछ केंद्रीय योजनाओं की बकाया राशि राज्य को नहीं दिये जाने व केंद्र सरकार द्वारा किये जा रहे कथित भेदभाव के विरोध में कोलकाता के ब्रिगेड में सभा करेगी. यह सभा 10 मार्च को होगी और इसका नाम ‘जनगर्जन सभा’ दिया गया है. सभा को लेकर तृणमूल ने सोशल मीडिया पर सभा व रैली के कार्यक्रम को लेकर एक फोटो भी जारी किया है, जिसमें 10 मार्च की सुबह 11 बजे से ब्रिगेड चलो के आह्वान के साथ ‘जनगर्जन सभा’ आयोजित करने की घोषणा की गयी है. तस्वीर में मुख्यमंत्री व तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी की भी तस्वीर है. फोटो में यह भी लिखा गया है- 2024 का युद्ध शुरू.
सभा में लोकसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी तृणमूल
यानी यह स्पष्ट है कि 10 मार्च को ब्रिगेड की मेगा बैठक से तृणमूल व्यावहारिक रूप से लोकसभा चुनाव के लिए अभियान शुरू करने व चुनाव का बिगुल फूंकने जा रही है. सभा में मुख्य वक्ता ममता बनर्जी के रहने की बात है. तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी ने ‘एक्स’ पर कहा कि ‘जनगर्जन सभा‘ शीर्षक वाली रैली बंगाल से ‘बाहरी उत्पीड़कों’ को बाहर निकालने का संकल्प भी लेगी. उन्होंने भाजपा और उसके राष्ट्रीय नेताओं के परोक्ष संदर्भ में यह टिप्पणी की है, जो विभिन्न मुद्दों पर राज्य का दौरा कर रहे हैं. इसके पहले तृणमूल ने वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव से पहले ब्रिगेड में सभा की थी. सभा में भाजपा विरोधी दलों के कुछ नेता दूसरे राज्य से भी आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Shinki Singh
10 साल से ज्यादा के पत्रकारिता अनुभव के साथ मैंने अपने करियर की शुरुआत Sanmarg से की जहां 7 साल तक फील्ड रिपोर्टिंग, डेस्क की जिम्मेदारियां संभालने के साथ-साथ महिलाओं से जुड़े मुद्दों और राजनीति पर लगातार लिखा. इस दौरान मुझे एंकरिंग और वीडियो एडिटिंग का भी अच्छा अनुभव मिला. बाद में प्रभात खबर से जुड़ने के बाद मेरा फोकस हार्ड न्यूज पर ज्यादा रहा. वहीं लाइफस्टाइल जर्नलिज्म में भी काम करने का मौका मिला और यह मेरे लिये काफी दिलचस्प है. मैं हर खबर के साथ कुछ नया सीखने और खुद को लगातार बेहतर बनाने में यकीन रखती हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










