ePaper

Stock Market: भारी बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 2.30 लाख करोड़

Updated at : 03 May 2024 5:27 PM (IST)
विज्ञापन
Stock Market: भारी बिकवाली से शेयर बाजार में हाहाकार, निवेशकों के डूबे 2.30 लाख करोड़

सेंसेक्स-निफ्टी धड़ाम. फोटो: सोशल मीडिया

Stock Market: शुक्रवार 3 मई 2024 को बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी. निफ्टी ने पहले घंटे में 22,475.85 का नया उच्चतम स्तर छू लिया था.

विज्ञापन

Stock Market: भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को भारी बिकवाली और चौतरफा मुनाफावसूली की वजह से हाहाकार मच गया. इस वजह से बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 732.96 अंक की भारी गिरावट के साथ 73,878.15 अंकों पर बंद हुआ. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 172.35 अंक फिसलकर 22,475.85 अंक पर बंद हुआ. बाजार में भारी गिरावट के इस दौर में निवेशकों को करीब 2.25 लाख करोड़ डूब गए.

बताते चलें कि शुक्रवार 3 मई 2024 को बाजार खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी ने तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की थी. निफ्टी ने पहले घंटे में 22,475.85 का नया उच्चतम स्तर छू लिया था. हालांकि बाद में बाजार अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख पाया. वहीं, बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स भी क्रमश: 0.21 और 0.55 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए. वहीं मेटल और फार्मा छोड़कर बाकी सभी सेक्टरोल इंडेक्स भी लाल निशान में बदं हुए.

इन कंपनियों ने भारी गिरावट में दिया लाभ

बाजार की इस भारी गिरावट के बीच कुछ कंपनियों ने शेयर बाजार में निवेशकों को लाभ पहुंचाने में कोई कसर बाकी नहीं रखी. इनमें कोल इंडिया, ओएनजीसी और ग्रासिम है. इन कंपनियों के शेयरों की कीमतों में 1 से 5 फीसदी तक की तेजी देखने को मिली है. वहीं, एलएंडटी, मारुति सुजुकी इंडिया और नेस्ले के शेयरों में 2 से 3 फीसदी तक की गिरावट देखी गई.

निवेशकों 2.3 लाख करोड़ रुपये की चपत

बीएसई मिडकैप इंडेक्स शुक्रवार को 0.21 फीसदी तक लुढ़क गया. वहीं, स्मॉलकैप इंडेक्स 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. आज अकेले बीएसई की लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.30 लाख करोड़ रुपये घट गया. इन कंपनियों का मार्केट कैप बाजार में गिरावट की वजह से 408.50 लाख करोड़ रुपये से लुढ़ककर 406.20 लाख करोड़ रुपये हो गया है.

प्याज के ‘झांस’ से पिलपिला गया संतरा, किसानों के निकल रहे आंसू

हरे निशान से हुई थी कारोबार की शुरुआत

बताते चलें कि सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत हरे निशान के साथ हुई थी. बीएसई सेंसेक्स 406 अंकों की उछाल के साथ अपने ऑल टाइम हाई 75124 से थोड़ा नीचे 75017 के लेवल पर खुला. एनएसई निफ्टी 50 भी 22766 के स्तर से आज के दिन के कारोबार की शुरुआत की. प्री-ओपनिंग में पावरग्रिड को छोड़ सेंसेक्स के सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे.

PM Kisan: अन्नदाताओं को पीएम किसान की 17वीं किस्त का इंतजार, जानें कब मिलेंगे पैसे

विज्ञापन
KumarVishwat Sen

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola