हंसते-खेलते जिन बच्चों को भेजा था स्कूल, वे नहीं रहे, रोते-बिलखते मलबा हटाते हुए मां-बाप, वीडियो देखकर नहीं रुकेंगे आंसू

Updated:
विज्ञापन
Watch Video rajasthan government school roof collapsed parents reach at spot crying

Watch Video rajasthan government school roof collapsed parents reach at spot crying

Watch Video: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक झकझोर कर रख देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक स्कूल की छत ढहने से 3 से 4 बच्चों की मौत हो गई, जबकि कई बच्चे घायल हुए. जिसके बाद मलबा हटाकर बच्चों को ढूंढते हुए परिजनों का वीडियो सामने आ रहा है. देखिए इस वीडियो को.

विज्ञापन

Watch Video: राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां 25 जुलाई को पिपलोदी प्राथमिक विद्यालय की छत गिर गई. इस घटना में तीन से चार छात्रों की मौत हुई है, जबकि कई छात्र घायल हुए हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम ने राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है.

इस घटना से जुड़े कई वीडियो अब सामने आ रहे हैं. वीडियो में नजर आ रहा है कि स्कूल के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है. सभी मिलकर मलबा हटाने में लगे हुए हैं. वीडियो में लोगों का रोने की आवाज साफ सुनाई दे रही है. सभी की आंखें नम हैं और परिजनों को विश्वास नहीं हो रहा है कि जिन बच्चों को उन्होंने अपने हाथों से तैयार कर हंसता-खेलता पढ़ने भेजा था, वे कुछ घंटों बाद ही मलबे में दबकर जिंदगी के लिए जंग लड़ेंगे.

वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के बाहर बुजुर्गों से लेकर बच्चों तक की भीड़ उमड़ी हुई है. सभी घंटों से बस इस आशा में खड़े हैं कि वे भाई-बहन, पोते-पोतियों और बच्चों को देख सकते हैं. आंसुओं से भरी आंखों के साथ बच्चों के परिजन उनकी सलामती के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Free Trade Agreement : कार, कपड़े, व्हिस्की भारत में होंगे सस्ते, पढ़ लें काम की बात

यह भी पढ़े: Supreme Court: 18 से कम उम्र में यौन संबंध पर सरकार सख्त, सुप्रीम कोर्ट में रखा अपना पक्ष

विज्ञापन
Neha Kumari

लेखक के बारे में

By Neha Kumari

नेहा कुमारी वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में धर्म बीट पर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वह व्रत-त्योहार, राशिफल, पंचांग, ज्योतिष, शुभ मुहूर्त, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेख लिखती हैं. उन्होंने वेस्ट बंगाल स्टेट यूनिवर्सिटी से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की डिग्री प्राप्त की है.

डिजिटल पत्रकारिता में उन्होंने धर्म, ज्योतिष और भारतीय परंपराओं से जुड़े विषयों पर विशेष अनुभव हासिल किया है. उनका उद्देश्य पाठकों तक सरल भाषा में सटीक, विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धार्मिक और सांस्कृतिक विषयों को आसानी से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola