ePaper

Coronavirus Outbreak : राजस्थान में 26 मार्च को नहीं होंगे राज्यसभा चुनाव!

Updated at : 23 Mar 2020 9:52 AM (IST)
विज्ञापन
Coronavirus Outbreak : राजस्थान में 26 मार्च को नहीं होंगे राज्यसभा चुनाव!

Coronavirus Outbreak : राजस्थान में 26 मार्च को नहीं होंगे राज्यसभा चुनाव! जयपुर : राजस्थान के पर्यटन मंत्री विश्वेंद्र सिंह ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर राज्यसभा चुनाव को आगे बढ़ाने की मांग की है. सिंह के अनुसार, उन्होंने रविवार को पार्टी आलाकमान को सूचित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के फैलने के कारण यदि राज्यसभा के चुनाव को आगे नहीं बढ़ाया गया, तो वह मतदान के दौरान अनुपस्थित रहेंगे. राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा.

विज्ञापन

जयपुर : ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर राज्यसभा चुनाव को आगे बढ़ाने की मांग की है. सिंह के अनुसार, उन्होंने रविवार को पार्टी आलाकमान को सूचित किया है कि कोरोना वायरस महामारी के फैलने के कारण यदि राज्यसभा के चुनाव को आगे नहीं बढ़ाया गया, तो वह मतदान के दौरान अनुपस्थित रहेंगे. राजस्थान में राज्यसभा की तीन सीटों के लिए 26 मार्च को मतदान होगा.

श्री सिंह ने कहा, ‘मैंने मुख्यमंत्री से कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर विधायकों की सुरक्षा के लिए राज्यसभा के चुनाव को आगे बढ़ाने के बारे में चुनाव आयोग को लिखने का आग्रह किया है.’ मंत्री ने कहा कि इस बारे में उन्होंने पार्टी आलाकमान को सूचित कर दिया है यदि चुनाव आगे नहीं बढ़ाये गये, तो वे मतदान के दौरान अनुपस्थित रहेंगे.

undefined
मैंने मुख्यमंत्री से कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर विधायकों की सुरक्षा के लिए राज्यसभा के चुनाव को आगे बढ़ाने के बारे में चुनाव आयोग को लिखने का आग्रह किया है.
विश्वेंद्र सिंह, पर्यटन मंत्री, राजस्थान

उन्होंने कहा कि देश और दुनिया में कोरोना वायरस के कारण घातक स्थिति उत्पन्न हो गयी है और जनप्रतिनिधि वायरस का सबसे बड़ा वाहक हो सकता है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग उनसे मिलते हैं. श्री सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा, ‘200 विधायकों में से कौन जानता है कि कौन संक्रमित है. मेरी अन्य विधायकों को भी सलाह है कि वो इसका ध्यान रखें.’

उल्लेखनीय है कि प्रदेश भर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 22 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह लॉकडाउन है. राज्य सरकार ने कोरोना के खतरे के मद्देनजर राजस्थान में पूर्ण लॉकडाउन लागू होने के कारण सार्वजनिक परिवहन बसों (रोडवेज व निजी) से राजस्थान में प्रवेश एवं बाहर जाना प्रतिबंधित कर दिया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि राज्य सरकार इस संक्रमण को फैलने से रोकने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

यहां बताना प्रासंगिक होगा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर राजधानी जयपुर सहित राजस्थान के सभी शहरों में रविवार (22 मार्च, 2020) को सुबह सात बजे शुरू हुए जनता कर्फ्यू के दौरान सड़कों पर सन्नाटा पसर गया था. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश भर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर 22 मार्च से 31 मार्च तक पूरी तरह लॉक डाउन के निर्देश दिये हैं.

इस बीच, जयपुर वासियों ने रविवार शाम को घंटी, थाली और ताली बजाकर चिकित्सा और अन्य क्षेत्रों से जुड़े उन सभी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया, जो संकट की इस घड़ी में मानवता के प्रति अपने दायित्व को अंजाम दे रहे हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola