ePaper

School Reopen: राजस्थान में 5 मंत्री भी नहीं निकाल पाए सॉल्यूशन! अब केंद्र की गाइडलाइन पर गहलोत सरकार की नजर

Updated at : 05 Aug 2021 3:56 PM (IST)
विज्ञापन
School Reopen: राजस्थान में 5 मंत्री भी नहीं निकाल पाए सॉल्यूशन! अब केंद्र की गाइडलाइन पर गहलोत सरकार की नजर

School Reopen In Rajasthan: सीकर दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सीएम पहले ही सबकुछ स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सरकार कोई जल्दबाजी में नहीं है.

विज्ञापन

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने स्कूल खोलने के अपने बयान पर यू टर्न ले लिया है. डोटासरा ने कहा है कि राज्य में केंद्र की ओर से जब तक गाइडलाइन जारी नहीं किया जाएगा, तब तक स्कूल नहीं खोले जाएंगे. बता दें कि इससे पहले डोटासरा ने ट्वीट कर कहा था कि 2 अगस्त से ही स्कूल खोल दिए जाएंगे. हालांकि बाद में पांच मंत्रियों की एक कमेटी भी एसओपी जारी करने के लिए बनाई गई थी, लेकिन कमिटी भी अबतक एसओपी नहीं बना पाई है.

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीकर दौरे पर पहुंचे शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सीएम पहले ही सबकुछ स्पष्ट कर चुके हैं. उन्होंने कहा कि स्कूल खोलने को लेकर सरकार कोई जल्दबाजी में नहीं है. हमारे लिए पढ़ाई के साथ-साथ बच्चों की सुरक्षा भी महत्वपूर्ण है.

गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasra) ने आगे कहा कि राजस्थान में केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद ही स्कूल खोलने की सुगबुगाहट शुरू की जाएगी. शिक्षा मंत्री ने इसी के साथ कहा कि जल्द ही रीट के जरिए 31 हजार तृतीय श्रेणी के शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी. उन्होंने आगे कहा कि शिक्षा विभाग आने वाले समय में 60 हजार पदों पर भर्ती करने की तैयारी में है.

पांच मंत्रियों की बनी थी कमिटी– बता दें कि शिक्षामंत्री के ऐलान के बाद सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) ने पांच मंत्रियों को स्कूल खोलने के एसओपी बनाने का जिम्मा सौंपा था. इस टीम के द्वारा एक बार बैठक भी की गई, लेकिन एसओपी अब तक नहीं जारी हुआ. वहीं मंगलवर को सीएम ने ट्वीट कर केंद्र की गाइडलाइन पर स्कूल खोलने की बात कह दी.

रिस्क नहीं लेना चाहती है गहलोत सरकार– बताया जा रहा है कि अशोक गहलोत सरकार कोरोना वारयस की तीसरी लहर को देखते हुए कोई रिस्क लेने के मूड में नहीं है. हालांकि पिछले दिनों सरकार ने पांच मंत्रियों की एक टीम बनाई थी, जिसका काम स्कूल खोलने को लेकर एसओपी बनाना था. वहीं अब माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार केंद्र की गाइडलाइन आने के बाद ही स्कूल खोलने पर फाइनल फैसला लेगी.

Also Read: School Reopen In Bihar: पहले 9वीं और 10वीं, उसके बाद खुलेंगे 1-8 तक के स्कूल, नीतीश सरकार का बड़ा फैसला

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola