ePaper

Rajasthan Cabinet Vistar : जनवरी के अंत तक होगा गहलोत कैबिनेट का विस्तार ! राजस्थान मंत्रिमंडल को लेकर बोले सचिन पायलट

Updated at : 22 Jan 2021 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Vistar : जनवरी के अंत तक होगा गहलोत कैबिनेट का विस्तार ! राजस्थान मंत्रिमंडल को लेकर बोले सचिन पायलट

Sachin Pilot and ashok gehlot, rajasthan cabinet vistar : अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लग रही अटकलों पर सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. सचिन पायलट ने कैबिनेट विस्तार पर कहा है कि राजनीतिक नियुक्ति से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. राज्य में जनवरी के अंत तक राजनीतिक नियुक्ति होना है. माना जा रहाहै कि गहलोत कैबिनेट का विस्तार 26 जनवरी के बाद होगा.

विज्ञापन

Rajasthan cabinet vistar : अशोक गहलोत के मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लग रही अटकलों पर सचिन पायलट ने बड़ा बयान दिया है. सचिन पायलट ने कैबिनेट विस्तार पर कहा है कि राजनीतिक नियुक्ति से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा. राज्य में जनवरी के अंत तक राजनीतिक नियुक्ति होना है. माना जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट का विस्तार 26 जनवरी (26 January) के बाद होगा. इसके लिए हाईकमान की ओर से हरी झंडी मिलने का इंतजार है.

मीडिया से बातचीत करते हुए सचिन पायलट (Sachin Pilot) ने कहा कि राज्य में जनवरी के अंत तक राजनीतिक नियुक्ति प्रस्तावित है. वहीं गहलोत कैबिनेट का विस्तार इससे पहले किया जाएगा. माना जा रहा है कि गहलोत कैबिनेट का विस्तार आगामी कुछ दिनों मेंं किया जा सकता है.

जयपुर से दिल्ली तक माथापच्ची– बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर जयपुर सकता दिल्ली तक माथापच्ची जारी है. आज जयपुर में सीएम अशोक गहलोत से मिलने प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पहुंचे हैं. ऐसे में दोनों नेताओं के बीच सूची पर भी सहमति बन सकती है.

वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अशोक गहलोत (Ashok gehlot CM) कैबिनेट विस्तार से पहले राजस्थान मंत्रिमंडल में से 4-6 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इनमें कई हैवीवेट मंत्री भी है. माना जा रहा है कि नए समीकरण को देखते हुए कांग्रेस (Congress) ने यह फैसला किया है. हालांकि इन मंत्रियों को हटाने के पीछे रिपोर्ट कार्ड को वजह बताया जा रहा है.

Also Read: दिल्ली की तरह Bihar में भी सड़क हादसों में घायलों का होगा मुफ्त इलाज, अगले 3 दिन और घना होगा कोहरा, जमीन लीज पर लेने के बदल जाएंगे नियम

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola