ePaper

Rajasthan News: तो सचिन पायलट को कांग्रेस में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी? Congress में फेरबदल से पहले अटकलें शुरू

Updated at : 01 Jun 2021 12:44 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan News: तो सचिन पायलट को कांग्रेस में मिलेगी ये बड़ी जिम्मेदारी? Congress में फेरबदल से पहले अटकलें शुरू

sachin pilot congress:कांग्रेस संगठन में फेरबदल से पहले राजस्थान की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जाने लगी है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कोई बड़ा पद मिल सकता है. वहीं गहलोत खेमा भी कांग्रेस संगठन फेरबदल से पहले सक्रिय हो गया है.

विज्ञापन

Congress News: कांग्रेस संगठन में फेरबदल से पहले राजस्थान की सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें लगाई जाने लगी है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में कोई बड़ा पद मिल सकता है. वहीं गहलोत खेमा भी कांग्रेस संगठन फेरबदल से पहले सक्रिय हो गया है.

राजनितिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो सचिन पायलट को कांग्रेस पार्टी में महासचिव बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि सचिन पायलट (Sachin Pilot) को प्रियंका गांधी के साथ यूपी का प्रभार दिया जा सकता है. यूपी में अगले साल विधानसभा का चुनाव होना है. वहीं कहा जा रहा है कि सचिन पायलट सचिन पायलट को मीडिया विभाग की भी जिम्मेदारी दी जा सकती है.

कांग्रेस संगठन में होना है बदलाव– सूत्रों के मुताबिक अखिल भारतीय स्तर पर कांग्रेस पार्टी में बड़ा बदलाव होने जा रहा है. बताया जा रहा है कि कई राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव को बदला जाएगा. इनमें गुजरात, केरल, मध्यप्रदेश और बिहार महत्वपूर्ण है. वहीं कांग्रेस अध्यक्ष (Congress President) के चुनाव से पहले इस तरह के बदलाव को लेकर कयासबाजी शुरू हो चुका है.

पांच राज्यों में चुनावी हार के बाद समीक्षा- बताया जा रहा है कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में खराब परफॉर्मेंस के बाद कांग्रेस पार्टी ने समीक्षा बैठक बुलाई थी. बैठक के बाद ही कांग्रेस में बदलाव की संभावनाएं जताई जा रही थी. अब पार्टी यूपी और पंजाब में चुनाव से पहले बदलाव करने जा रही है.

Also Read: Rajasthan Cabinet Expansion:…तो इस दिन होगा राजस्थान मे कैबिनेट विस्तार? कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola