Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, IMD ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
IMD Warning Cold Wave

राजस्थान का कैसा रहेगा मौसम (Photo: PTI)

Rajasthan Weather : राजस्थान के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. प्रदेश में सर्दी का असर बरकरार है. पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान है. जानें मौसम विभाग की ओर से क्या दी गई जानकारी.

विज्ञापन

Rajasthan Weather : राजस्थान में सर्दी का दौर जारी है जिससे जनजीवन प्रभावित नजर आ रहा है. शुक्रवार सुबह भी राज्य के कई इलाकों में कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राज्य के कुछ हिस्सों में बादल छाए रह सकते हैं.

मौसम विभाग ने बताया कि 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के असर से न्यूनतम तापमान में एक बार फिर दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है. साथ ही 23 और 24 दिसंबर को राज्य के पश्चिमी और उत्तरी हिस्सों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम केंद्र (जयपुर) के मुताबिक, शुक्रवार को भी उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा, जबकि शेष अधिकांश हिस्सों में मौसम सामान्य रहा. भरतपुर संभाग और आसपास के क्षेत्रों में 20 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. एक नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 19 से 22 दिसंबर के बीच पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में बादल छाए रहने व न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होने की संभावना है. हालांकि, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम मुख्य रूप से शुष्क बना रहेगा.

यह भी पढ़ें : IMD Weather Alert: शीतलहर का असर तेज, उत्तर भारत में कोहरा, पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी का अलर्ट

अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में मौसम शुष्क रहा. इस अवधि में अधिकतम 31.5 डिग्री सेल्सियस तापमान बाड़मेर में दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान सीकर जिले के फतेहपुर में 4.0 डिग्री सेल्सियस रहा.

उत्तर-पश्चिम भारत में कैसा रहेगा मौसम

विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है. इसके बाद अगले तीन दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की उम्मीद है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola