Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में बादल छाए, 19 और 20 को होगी बारिश, आया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन
Weather Forecast

Weather Forecast

Rajasthan Rain Alert : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान में 19 और 20 फरवरी को बारिश होगी. जानें मौसम विभाग ने क्या कहा?

विज्ञापन

Rajasthan Rain Alert : एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे. हल्की बारिश भी देखने को मिली. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार की सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राजधानी जयपुर में 1.6 मिलीमीटर, वनस्थली में 1.0 मिमी. और चूरू में 0.5 मिलीमीटर बारिश हुई. इसके अलावा भी कई जगह बूंदाबांदी ने भी लोगों की परेशानी बढ़ाई. जयपुर शहर के अनेक इलाकों में मंगलवार को सुबह की शुरुआत बूंदाबांदी से हुई.

मौसम विभाग ने राजस्थान में कई जगह मंगलवार से बादल छाए रहने व कहीं कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान व्यक्त किया है. इसके अनुसार, 18 से 20 फरवरी के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के असर से राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागों में कहीं कहीं बादल छाए रहने तथा हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने का अनुमान है. मंगलवार को भरतपुर, जयपुर व बीकानेर में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है. इसके अलावा 19 और 20 फरवरी को भरतपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर तथा जोधपुर में कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें : Rain Alert: 18, 19 और 20 फरवरी को दिल्ली से लेकर बिहार-झारखंड में बारिश, IMD का अलर्ट

राजस्थान में बढ़ने लगा था तापमान

राजस्थान में गर्मी का पारा तेजी से चढ़ने लगा था. इसके बाद बारिश शुरू हो गई है. इस वजह से तापमान में कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है. फरवरी के दूसरे सप्ताह से ही अधिकतम तापमान काफी बढ़ता नजर आया. राज्य के ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान डबल डिजिट को पार कर गया है. कई शहरों का पारा 10 से 18 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया जा रहा था. अजमेर में अधिकतम 32.2 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस टेंम्परेचर रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में तापमान में इजाफा हो सकता है.

विज्ञापन
अमिताभ कुमार

लेखक के बारे में

By अमिताभ कुमार

अमिताभ कुमार प्रभात खबर डिजिटल में Sr. Content writer हैं. पिछले 15 साल से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं.

अमिताभ 1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है.

प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है. 📩 संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola