Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में होगी बारिश, नया पश्चिमी विक्षोभ होने वाला है एक्टिव
Published by : Amitabh Kumar Updated At : 17 Feb 2025 2:11 PM
बारिश से बचने की कोशिश करती महिला
Rajasthan Rain Alert : राजस्थान में बारिश की संभावना मौसम विभाग की ओर से व्यक्त की गई है. नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने वाला है.
Rajasthan Rain Alert : राजस्थान के लोगों को सुबह-शाम ठंड का अहसास हो रहा है. इस बीच मौसम विभाग ने कहा है कि मंगलवार 18 फरवरी से प्रदेश के कई जिलों में बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम केंद्र जयपुर की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा. इसकी वजह से मौसम बदलेगा. प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिल सकती है.
मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, मंगलवार को जयपुर, बीकानेर और भरतपुर संभाग में कई जिलों में हल्की बारिश होने का अनुमान है. बुधवार और उसके अगले दिन गुरुवार को जयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर संभाग के कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है.
राजस्थान में तापमान में उतार-चढ़ाव
अभी राजस्थान में दिन में तेज धूप खिलने से तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार रिकॉर्ड किया जा रहा है. इसके बाद भी रात के समय सर्दी का अहसास लोगों को हो रहा है. तापमान में उतार चढ़ाव बना हुआ है. पिछले तीन-चार दिन से कभी तापमान कम हो रहा है तो कभी बढ़ रहा है. रविवार को राज्य के लगभग सभी जिलों में तापमान बढ़ा, लेकिन कल होते-होते वापस डाउन भी हो गया.
ये भी पढ़ें : सावधान! बदल जाएगा मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट
स्काइमेट वेदर के अनुसार, राजस्थान में चल रहे अस्थिर हवाओं के पैटर्न और मौसम प्रणालियों के प्रभाव से तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा1 ठंड में जल्द ही कमी आएगी, और पूर्वी व मध्य राजस्थान के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान डबल डिजिट में पहुंच सकता है. हालांकि, मौसम प्रणालियों के प्रभाव के बाद अगले सप्ताह के अंत तक फिर से तापमान में गिरावट की संभावना बनी रहेगी.
ये भी पढ़ें : Rain Alert: 17 से 21 फरवरी तक भारी बारिश-आंधी-तूफान हाई अलर्ट
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Amitabh Kumar
अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










