ePaper

15 अगस्त के बाद ही होगा राजस्थान में कैबिनेट विस्तार? जानिए सियासी गलियारों में क्यों लगाई जा रही है अटकलें

Updated at : 09 Aug 2021 6:02 PM (IST)
विज्ञापन
15 अगस्त के बाद ही होगा राजस्थान में कैबिनेट विस्तार? जानिए सियासी गलियारों में क्यों लगाई जा रही है अटकलें

rajasthan cabinet vistar 2021: सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार को लेकर अब तक सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सुलह फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. सचिन पायलट मंत्रियों की संख्या के साथ ही पावरफुल विभाग की भी डिमांड कर रहे हैं.

विज्ञापन

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि राजस्थान में अशोक गहलोत मंत्रिमंडल का विस्तार अब 15 अगस्त के बाद ही किया जाएगा. इसके पीछे दो वजहें बताई जा रही है. बता दें कि राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सियासी टशन पिछले एक साल से चल रही है.

सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार को लेकर अब तक सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच सुलह फॉर्मूला तय नहीं हो पाया है. सचिन पायलट (Sachin Pilot) मंत्रियों की संख्या के साथ ही पावरफुल विभाग की भी डिमांड कर रहे हैं. इसके अलावा सचिन पायलट संसदीय सचिव भी अपने नए विधायकों को बनवाने की मांग पर अड़े हुए हैं.

वहीं कैबिनेट विस्तार नहीं होने की एक और बड़ी वजह राज्यपाल के प्रदेश बाहर होने को बताया जा रहा है. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्यपाल कलराज मिश्रा (Kalraj Mishra) 10 अगस्त से लेकर 14 अगस्त तक दिल्ली प्रवास पर रहेंगे. बताया जा रहा है कि कैबिनेट विस्तार अब 15 अगस्त के बाद ही होगा. हालांकि कैबिनेट विस्तार पर अंतिम फैसला राज्यपाल को सीएम के सहमति से करना है. ऐसे में विस्तार का दारोमादार मुख्यमंत्री के ऊपर ही है.

कैबिनेट विस्तार संभव- राजस्थान में कैबिनेट विस्तार (Rajasthan Cabinet Expansion) से पहले मंत्रियों को लेकर चर्चा जोरों पर है. बताया जा रहा है कि राज्य में करीब 10 मंत्री बनाए जा सकते हैं. वहीं कुछ मंत्रियों को हटाया भी जा सकता है. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट विस्तार में सचिन पायलट कैंप के पांच मंत्रियों को जगह मिल सकती है.

Also Read: अब राजस्थान में सचिन पायलट थामेंगे भाजपा का दामन? कांग्रेस MLA ने BJP उपाध्यक्ष के दावे को बताया अफवाह

Posted BY : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola