ePaper

यूपी के बाद हो सकता है राजस्थान कैबिनेट का विस्तार, Sachin Pilot गुट के इन नेताओं को मिलेगी जगह?

Updated at : 28 May 2021 12:39 PM (IST)
विज्ञापन
यूपी के बाद हो सकता है राजस्थान कैबिनेट का विस्तार, Sachin Pilot गुट के इन नेताओं को मिलेगी जगह?

Rajasthan Cabinet Vistar 2021 Latest Update: कोरोना काल में राजस्थान में भी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि राज्य में यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद अशोक गहलोत मंत्रिमंडल को लेकर फैसला ले सकते हैं. वहीं सचिन पायलट कैंप भी कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय हैं. राजस्थान में पिछले एक साल से विस्तार टल रहा है.

विज्ञापन

कोरोना काल में राजस्थान में भी कैबिनेट विस्तार की सुगबुगाहट तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि राज्य में यूपी कैबिनेट विस्तार के बाद अशोक गहलोत मंत्रिमंडल को लेकर फैसला ले सकते हैं. वहीं सचिन पायलट कैंप भी कैबिनेट विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय हैं. राजस्थान में पिछले एक साल से विस्तार टल रहा है.

राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चा की मानें तो यूपी कै कैबिनेट विस्तार के बाद कांग्रेस हाईकमान राजस्थान में भी नए मंत्रिमंडल विस्तार कराने की सहमति दे सकती है. बताया जा रहा है कि इस कैबिनेट विस्तार में सचिन पायलट खेमे के नेताओं को भी शामिल किया जाएगा. राजस्थान में पहले उपचुनाव और फिर कोरोनावायरस की वजह से कैबिनेट विस्तार को टाल दिया गया था.

पायलट गुट से इनको मिल सकता है मौका-

कुछ मंत्रियों से लिया जा सकता है इस्तीफा- कांग्रेस सूत्रों की मानें तो अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार से पहले कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि 4-6 मंत्रियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. इनमें कई हैवीवेट मंत्री भी है. माना जा रहा है कि नए समीकरण को देखते हुए पार्टी की ओर से यह फैसला किया गया है.

Also Read: Rajasthan Congress में डैमेज कंट्रोल का खेल शुरू, हेमाराम चौधरी को मनाने में जुटी गहलोत-पायलट कैंप

यूपी कैबिनेट विस्तार का इंतजार- कांग्रेस पार्टी राजस्थान में कैबिनेट विस्तार करने से पहले वेट एंड वाच की स्थिति में है. पार्टी कोरोना काल में राजनीतिक फैसला करने से बच रही है. बताया जा रहा है कि यूपी में बीजेपी सरकार की कैबिनेट विस्तार के बाद राजस्थान में भी पार्टी हाईकमान नए मंत्रियों के शपथग्रहण को लेकर प्रक्रिया तेज कर सकती हैं. बता दें कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के बीच मुलाकात के बाद राज्य में कैबिनेट विस्तार की अटकलें लगाई जा रही है.

Also Read: Yogi Cabinet Reshuffle News : यूपी चुनाव से पहले योगी सरकार के कई मंत्रियों पर गिरेगी गाज! पीएम मोदी के करीबी को मिल सकती है मंत्रिमंडल में जगह

Posted by: Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola