ePaper

Rajasthan Cabinet Expansion:...तो इस दिन होगा राजस्थान मे कैबिनेट विस्तार? कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान

Updated at : 31 May 2021 2:24 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Expansion:...तो इस दिन होगा राजस्थान मे कैबिनेट विस्तार? कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का बयान

rajasthan cabinet reshuffle: राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है. डोटासरा ने तमाम अटकलों पर रोक लगाते हुए कैबिनेट विस्तार की तारीख भी बता दी है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में संगठन विस्तार, राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार एक साथ किया जाएगा.

विज्ञापन

राजस्थान में कैबिनेट विस्तार और राजनीतिक नियुक्ति को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बड़ा बयान दिया है. डोटासरा ने तमाम अटकलों पर रोक लगाते हुए कैबिनेट विस्तार की तारीख भी बता दी है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राज्य में संगठन विस्तार, राजनीतिक नियुक्ति और कैबिनेट विस्तार एक साथ किया जाएगा.

मीडिया से बात करते हुए गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य में कोरोना खत्म होने के बाद ही कैबिनेट विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि कोरोना से लड़ाई अभी सरकार की प्राथमिकता है. जैसे ही इसपर कंट्रोल होगा, सरकार की ओर से विस्तार की प्रक्रिया शुरू की जाएगी.

सचिन पायलट ने केंद्र पर बोला हमला– इधर, पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने केंद्र पर हमला बोला है. पायलट ने कहा, ‘7 साल पूरे होने के बाद केंद्र सरकार को जनता से माफी मांगनी चाहिए जो बंदोबस्त करने चाहिए थे वो सरकार ने नहीं किए. एक मजबूत सरकार वो होती है जो जनता के दुख के समय काम आए, भाषण देने, ईवेंट मैनेजमेंट करने, सुर्खियां बटोरने, विवाद पैदा करने से कोई सरकार मजबूत नहीं होती.

Also Read: Rajasthan Congress में डैमेज कंट्रोल का खेल शुरू, हेमाराम चौधरी को मनाने में जुटी गहलोत-पायलट कैंप

कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि आजाद भारत के 70 साल के ​इतिहास में जब भी यूनिवर्सल वैक्सीनेशन हुआ है वो केंद्र सरकार ने ही किया है. पहली बार हमने देखा कि वैक्सीनेशन राज्य सरकारों पर डाल दिया ​गया. बता दें कि कल बीजेपी ने मोदी सात साल को सेवा दिवस के रूप में मनाया था.

कैबिनेट विस्तार पर रस्साकसी- राजस्थान में कैबिनेट विस्तार पर रस्साकसी जारी है. अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट कैंप विस्तार को लेकर आमने-सामने हैं. पायलट कैंप की मांग है कि जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार किया जाए.

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola