ePaper

Rajasthan News : राजस्थान में होगा बड़ा सियासी उलटफेर? वसुंधरा-अमित शाह के बीच हुई मुलाकात से चर्चा तेज

Updated at : 03 Feb 2021 2:40 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan News : राजस्थान में होगा बड़ा सियासी उलटफेर? वसुंधरा-अमित शाह के बीच हुई मुलाकात से चर्चा तेज

Rajasthan BJP Latest Update : राजस्थान में उपचुनाव से पहले बीजेपी के भीतर सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है. राज्य बीजेपी के कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. रह मुलाकात ऐसे वक्त में हुआ है, जब राज्य में कांग्रेस सरकार की कैबिनेट विस्तार होना है. दोनों के बीच मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों चर्चा जोरों पर है.

विज्ञापन

Rajasthan news : राजस्थान में उपचुनाव से पहले बीजेपी के भीतर सियासी सुगबुगाहट तेज हो गई है. राज्य बीजेपी के कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. रह मुलाकात ऐसे वक्त में हुआ है, जब राज्य में कांग्रेस सरकार की कैबिनेट विस्तार होना है. दोनों के बीच मुलाकात के बाद राजनीतिक हलकों चर्चा जोरों पर है.

राजस्थान के पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है. दोनों नेताओं के बीच हुए मुलाकात के बाद सियासी गलियारों में अटकलों तेज हो गई है. बताया जा रहा है कि राज्य में बीजेपी के भीतर कलह बढ़ गई थी, जिसके कारण हाईकमान नाराज चल रहा था. राजस्थान में उपचुनाव से पहले बीजेपी के भीतर सियासी सुगबुगाहट से जुड़ी हर Hindi News से अपडेट रहने के लिए बने रहें हमारे साथ.

ये सियासी मायने भी- वसुंधरा राजे सिंधिया और अमित शाह के मुलाकात के बाद कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं. राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार की कैबिनेट विस्तार होना है. बताते चलें कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले राज्य बीजेपी विधायक दल के नेता गुलाबचंद कटारिया ने सरकार गिरने की बात भी कही है. ऐसे में शाह-वसुंधरा के बीच मुलाकात से सियासी मायनें निकलना शुरू हो गया है.

उपचुनाव की रणनीति पर भी बातचीत- सूत्रों के मुताबिक बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे सिंधिया और गृहमंत्री अमित शाह के बीच हुई मुलाकात में आगामी उपचुनाव को लेकर रणनीति भी बनी. राज्य में चार सीटों पर उपचुनाव होना है, जिसमें बीजेपी की अग्निपरीक्षा होनी है.

Also Read: Rajasthan Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार पर गहलोत और पायलट में बन गई बात? जानें मंत्रिमंडल का क्या हो सकता है समीकरण

Posted By : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola