ePaper

Rajasthan Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार पर गहलोत और पायलट में बन गई बात? जानें मंत्रिमंडल का क्या हो सकता है समीकरण

Updated at : 03 Feb 2021 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Rajasthan Cabinet Expansion : कैबिनेट विस्तार पर गहलोत और पायलट में बन गई बात? जानें मंत्रिमंडल का क्या हो सकता है समीकरण

Rajasthan Cabinet Expansion Latest update : राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों की सूची पर मंथन जारी है. कांग्रेस प्रभारी महासचिव अजय माकन जयपुर दौरे पर हैं और लिस्ट फाइनल करने की कवायद में जुटे हैं. वहींं खबर आ रही है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुलह हो गया है.

विज्ञापन

Rajasthan Cabinet Expansion 2021 : राजस्थान में अशोक गहलोत कैबिनेट विस्तार और मंत्रियों की सूची पर मंथन जारी है. कांग्रेस प्रभारी महासचिव अजय माकन जयपुर दौरे पर हैं और लिस्ट फाइनल करने की कवायद में जुटे हैं. वहींं खबर आ रही है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत के बीच मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सुलह हो गया है.

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राजस्थान में कैबिनेट विस्तार पर गहलोत गुट और पायलट कैंप के बीच लगभग सहमति बन गई है. जल्द ही सीएम अशोक गहलोत राजभवन पहुंचकर शपथग्रहण के बारे में राज्यपाल को सूचित करेंगे. हालांकि कितने मंत्रियों का शपथग्रहण होगा, इसपर सस्पेंस जारी है.

राजनीतिक नियुक्ति भी संभव- बताया जा रहा है कि राजस्थान में बजट सत्र से पहले राजनीतिक नियुक्ति भी हो सकती है. इसको लेकर भी तैयारी की जा रही है. राज्य में सरकार बने हुए ढ़ाई साल हो गए, लेकिन राजनीतिक नियुक्ति अब तक अटकी हुई है. अजय माकन कैबिनेट विस्तार के साथ इहे भी फाइनल करा सकते हैं

इससे पहले, मीडिया के हवाले से खबर आई थी कि कांग्रेस के दिग्गज नेता सचिन पायलट राजस्थान में जल्द से जल्द कैबिनेट विस्तार की मांग कर रहे हैं, जिसको लेकर कांग्रेस हाईकमान की टेंशन बढ़ गई है. बताया जा रहा है कि इसे सुलझाने के लिए प्रभारी महासचिव अजय माकन सक्रिय हो गए हैं.

ये नेता हैं प्रबल दावेदार- राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार में कांग्रेस के गहलोत कोटा से बृजेंद्र ओला, हेमाराम चौधरी, दीपेंद्रसिंह शेखावत जबकि पायलट कैंप से मुरारी मीणा, रमेश मीणा और विश्वेंद्र सिंह है, वहीं तीन निर्दलीय संयम लोढ़ा, महादेवसिंह खंडेला और मंजू मेघवाल को शामिल किए जाने की बात कही जा रही है, जबकि बसपा से शामिल हुए राजेंद्र गुढ़ा और जोगेंद्रसिंह अवाना भी मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Also Read: Rupesh Murder Case: बिल्डर से पूरी तरह जुड़ चुके हैं मामले के तार, खुलासे के करीब SIT

Posted by : Avinish kumar mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola