राजस्थान मौसम: कई इलाकों में बारिश और तेज हवा, 21-22 मार्च को फिर करवट लेगा मौसम

Published by :Pritish Sahay
Updated at :20 Mar 2026 9:40 PM
विज्ञापन
Rain Alert Rajasthan

राजस्थान में बारिश, फोटो- पीटीआई

Rain Alert Rajasthan: राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के असर से कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. जिससे तापमान में 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार जयपुर, भरतपुर समेत कुछ इलाकों में मौसम के तल्ख तेवर बने रह सकते हैं. वहीं, 21 और 22 मार्च को एक बार फिर मौसम करवट ले सकता है.

विज्ञापन

Rain Alert Rajasthan: राजस्थान के कई इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है, जिससे प्रदेश के तापमान में भी काफी गिरावट आई है.

मौसम विभाग ने बताया कि बारिश के कारण राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से 2 से 8 डिग्री सेल्सियस तक नीचे दर्ज किया गया. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है.

Rain alert, symbolic photo, pti

आईएमडी के जयपुर केंद्र के अनुसार शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के अनेक हिस्सों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई. इस दौरान बीकानेर जिले के नोखा में सर्वाधिक 25 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई.

Rain alert, symbolic photo, pti

आईएमडी के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ का मुख्य असर उत्तर-पूर्वी राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ हिस्सों में बना रह सकता है. इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बादल छाए रहने की संभावना है.

Rain alert, symbolic photo, pti

मौसम विभाग ने यह भी पूर्वानुमान जाहिर किया है कि एक और कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में 21 और 22 मार्च को भी हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है.

Rain alert, symbolic photo, pti

इसके अलावा प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में अगले 4 से 5 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क बने रहने की संभावना है.

Weather alert, symbolic photo, pti

मौसम केंद्र के मुताबिक, आने वाले 2 से 3 दिनों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बावजूद तापमान सामान्य से 2 से 4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहने का अनुमान है.

Weather alert, symbolic photo, pti

Also Read: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में होगी बारिश, जानें अगले 48 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola