ePaper

चंबल, शेरनी नदी उफान पर, राजस्थान के 10 जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Updated at : 03 Aug 2021 12:32 PM (IST)
विज्ञापन
चंबल, शेरनी नदी उफान पर, राजस्थान के 10 जिलों में मंडराया बाढ़ का खतरा, मौसम विभाग का अलर्ट जारी

Heavy Rain In Rajasthan flood update: राजस्थान के करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर सहित पांच जिले में भारी बारिश हुई. राज्य के तीन प्रमुख चंबल, शेरनी और पार्वती नदियां लाल निशान के ऊपर चली गई है.

विज्ञापन

राजस्थान में प्रचंड मानसून की वजह से 24 जिलों में लगातार बारिश जारी है. बारिश होने की वजह से चंबल, पार्वती और शेरनी नदी उफान पर है. बताया जा रहा है कि लगातार हो रहे मूसलाधार बारिश की वजह से 10 जिलों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. वहीं नदियों के उफनाने से कई बैराज के गेट को खोला गया है.

जानकारी के अनुसार राजस्थान के करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, नागौर, बारां, कोटा, अजमेर, झालावाड़, बूंदी व टोंक जिले में भारी बारिश हुई, जिसके बाद राज्य के तीन प्रमुख नदियां लाल निशान के ऊपर चली गई है. वहीं आपदा विभाग लगातार हो रही बारिश के बाद सक्रिय हो गई है.

इधर, सवाई माधोपुर जिले में में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है. जानकारी के मुताबिक आज सुबह जिले में दर्ज की गई कुल 899 MM बारिश हुई. जिले में सर्वाधिक चौथ का बरवाड़ा उपखंड क्षेत्र में 192 MM बारिश दर्ज की गई. वहीं दौसा, कोटा, धौलपुर में बारिश का पानी निचले स्तर पर पहुंच गया है.

नदी और नाले में जलभराव को देखते हुए कोटा, दौसा सहित कई जिलों में पार्वती बैराज और शेरनी बैराज का गेट खोला गया है. वहीं मौसम केंद्र जयपुर ने दस जिलों के लिए अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि करौली, भरतपुर, धौलपुर, दौसा, अलवर, सवाई माधोपुर, नागौर, बारां, कोटा, अजमेर, झालावाड़, बूंदी व टोंक में अगले 2-3 घंटे के भीतर वज्रपात के साथ भारी बारिश हो सकती है.

Also Read: Bihar Flood: पड़ोसी राज्यों में हो रही बारिश से बिहार का संकट गहराया, सूबे की 10 नदियां लाल निशान से ऊपर

Posted By : Avinish Kumar Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola